मौनी रॉय ने एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए पहन ली सफेद रंग की साड़ी, खूबसूरती देख हो जाएंगे फिदा

Aparajita लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Mouni Roy: शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए मौनी रॉय पति सूरज नाम्बियार के साथ मंदिर पहुंच गईं। सफेद रंग की गोल्डन बॉर्डर और फ्लोरल मोटिफ्स डिजाइन के थ्रेड वर्क साड़ी में दिख रहीं अट्रैक्टिव।

मौनी रॉय ने एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए पहन ली सफेद रंग की साड़ी, खूबसूरती देख हो जाएंगे फिदा

मौनी रॉय खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। हालांकि उनका ये फैशन सेंस हर जगह दिखता है। फिर वो दोस्त की पार्टी में पहुंची हों या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए निकली हों। बिकिनी से लेकर बोल्ड कपड़ों में मौनी का अंदाज फैंस को भाता है। ऐसे में एथिनिक कपड़ों के मामले में वो कैसे पीछे रह सकती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट फोटोज में मौनी बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं। शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए मंदिर पहुंची मौनी ने पति सूरज नाम्बियार के साथ ट्विनिंग की है और सफेद साड़ी में रेडी हुई हैं। 
 

मौनी ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए सफेद रंग की झीनी सी साड़ी को चुना है। जिस पर गोल्डन बॉर्डर बना है। वहीं पूरी साड़ी पर सफेद रंग के नाजुक धागों की कढ़ाई दिख रही है। फ्लोरल मोटिफ्स डिजाइन के साथ साड़ी का ऑर्गेंजा फैब्रिक बेहद शानदार दिख रहा है। साड़ी संग मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा है। 

बात करें मेकअप को हमेशा की तरह मौनी स्मोकी आईज और पिंक मैट लिपस्टिक में रेडी हैं। राउंड शेप झुमके और ट्रेडिशनल कड़ा बैंगल मौनी की खूबसूरती को बढाने के लिए काफी दिख रहा है। बता दें कि मौनी की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं और उन्होंने वेडिंग वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।