फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनMouni Roy: मौनी रॉय से सीखें कॉकटेल पार्टी से लेकर देसी लुक में साड़ी पहन कैसे हो रेडी? टिप्स आएंगे काम

Mouni Roy: मौनी रॉय से सीखें कॉकटेल पार्टी से लेकर देसी लुक में साड़ी पहन कैसे हो रेडी? टिप्स आएंगे काम

Mouni Roy Birthday: मौनी रॉय 38वां बर्थडे मना रही हैं। गॉर्जयिस और बोल्ड लुक के साथ फैंस उनके स्लिम फिगर को खूब पसंद करते हैं। वहीं लड़कियां मौनी के साड़ी वाले लुक को देखकर जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं

Mouni Roy: मौनी रॉय से सीखें कॉकटेल पार्टी से लेकर देसी लुक में साड़ी पहन कैसे हो रेडी? टिप्स आएंगे काम
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 28 Sep 2023 07:53 AM
ऐप पर पढ़ें

मौनी रॉय आज अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी अपने गॉर्जियस और बोल्ड लुक से फैंस को काफी पसंद आती हैं। वहीं उनकी स्लिम फिगर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती है। हालांकि लोग चाहे जो कहें लेकिन मौनी के स्टाइलिश और हॉट लुक को देखकर नजरें हटाना तो मुश्किल रहता है। बोल्ड बिकिनी और वेस्टर्न आउटफिट ही नहीं उनके साड़ी वाले देसी लुक भी कमाल के खूबसूरत दिखते हैं। जिन्हें देखकर लड़कियां जरूर इंस्पायर हो सकती हैं। कि आखिर कॉकटेल पार्टी हो या फिर घर में पूजा दोनों में साड़ी पहनकर कैसे खूबसूरत और परफेक्ट दिखा जा सकता है। 

कॉकटेल पार्टी के लिए मौनी की साड़ियां
मौनी की साड़ियों के कलेक्शन को देखकर लड़कियां आसानी से टिप्स ले सकती हैं। आखिर किस तरह की साड़ियों को कॉकटेल पार्टी में पहना जा सकता है। नेट की व्हाइट साड़ी के साथ सिल्वर ज्वैलरी और नीट लो बन काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। जिसे आप आसानी से किसी भी गेट-टुगेदर में पहनकर रेडी हो सकती हैं। 

नई नवेली दुल्हन वाला लुक
घर में पूजा है और बिल्कुल नई नवेली दुल्हन जैसा तैयार होना चाहती हैं तो मौनी रॉय की तरह सिल्क की साड़ी को चुन सकती है। आप चाहें तो किसी भी सिल्क की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं। ये परफेक्ट लुक देता है। लाल साड़ी और साथ में गोल्डन टैंपल ज्वैलरी किसी भी लड़की को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी है। जिसे मौनी ने स्मोकी आईज और बालों को बन बनाकर कंप्लीट लुक दिया है।

ब्लाउज के साथ करती हैं एक्सपेरिमेंट 
मौनी रॉय साड़ियों के साथ अक्सर ब्लाउज की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन का ये ब्लाउज किसी भी लड़की पर परफेक्ट दिखेगा। इस तरह के ब्लाउज की डिजाइन को नेट की साड़ियों के साथ मैच कर पहनें। मिरर वर्क वाले ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। 

ब्लैक साड़ी में गॉर्जियस लुक
भीड़ में बिल्कुल अलग दिखना है तो मौनी रॉय की तरह ब्लैक साड़ी के कलेक्शन को जरूर पास रखें। स्ट्रैपी ब्लाउज और ज्वैलरी की खास डिजाइन लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। जैसे मौनी रॉय ने गोल्डन चोकर नेकपीस और हैवी ईयररिंग्स के साथ इन दोनों लुक्स को कंप्लीट किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें