व्हाइट गाउन में iifa अवॉर्ड लेने पहुंची मौनी रॉय, अट्रैक्टिव लुक से चुराया फैंस का दिल
Iifa 2023: आईफा अवॉर्ड शो में पहुंची मौनी रॉय ने अपने गॉर्जियस लुक से सबको इंप्रेस कर लिया। पहला आईफा अवॉर्ड लेने पहुंची मौनी सफेद रंग के बॉडीकॉन शियर गाउन में अट्रैक्टिव दिख रही थीं।

दुबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स शो में बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला। इस लिस्ट में हसीनाओं की लिस्ट काफी लंबी है। जैकलीन फर्नांडिज, नोरा फतेही, कृति सेनन के साथ ही मौनी रॉय भी अवॉर्ड शो को अटेंड करने पहुंची। जहां मौनी रॉय ने पहला आईफा अवॉर्ड भी जीता। वहीं उनके गॉर्जियस लुक ने फैंस को इंप्रेस कर लिया। आईफा अवॉर्ड शो के ग्रीन कार्पेट पर पहुंची मौनी रॉय सफेद रंग के गाउन में रेडी दिखीं। जिसकी तस्वीरें मौनी ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की हैं। इन फोटोज के सामने आते ही फैंस भी जमकर लाइक कर रहे हैं।

व्हाइट गाउन में दिखीं प्रिंसेज
मौनी रॉय अपने फैशन सेंस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ये फैशनिस्टा सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में रेडी दिखी। सफेद रंग के रफल गाउन पर खास एंब्रायडरी की गई थी। वहीं स्लीवलेस ऑफ शोल्डर गाउन की टाइट फिगर मौनी की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।

शियर फैब्रिक दिखा अट्रैक्टिव
ब्यूटीफुल व्हाइट गाउन में किसी अप्सरा सी लग रहीं मौनी रॉय के गाउन में शियर फैब्रिक ऐड था। जो इस गाउन को अट्रैक्टिव बना रहा था। वहीं मौनी ने इस आउटफिट को सेंटर पार्टेड बन के साथ कंप्लीट लुक दिया था। वहीं फ्रंट में बालों की खुलीं लटें मौनी के चेहरे की खूबसूरती को बनाने के लिए काफी दिख रही थीं।
आंखों का मेकअप दिखा खास
वहीं आंखों पर डार्क बोल्ड काजल और आईलाइनर मौनी को खूबसूरत दिखा रहा था। जिसके साथ ग्लॉसी पिंक न्यूड लिपस्टिक को चुना गया था। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और रोजी चिक्स मौनी की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा था।
