फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनहैप्पी वाइब्स के लिए घर में जरूर रखें ये चीजें

हैप्पी वाइब्स के लिए घर में जरूर रखें ये चीजें

Happy Vibes Tips : घर में हैप्पी वाइब्स के लिए आपको कई छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे, घर में पौधे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें

हैप्पी वाइब्स के लिए घर में जरूर रखें ये चीजें
Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 08 Dec 2022 08:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जिंदगी में गुड वाइब्स का बहुत ही महत्व होता है। खुश रहने और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी चीजें भी बहुत मैटर करती हैं। ऐसे में घर में हैप्पी वाइब्स के लिए आपको कई छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे, घर में पौधे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है इसलिए अगर आप घर में इनडोर प्लांट लगाते हैं, तो यह घर के माहौल और मूड के लिए कुछ चीजों को घर में जरूर रखें। 

कलरफुल पेंटिंग 
घर में कलरफुल पेंटिंग रखना न भूलें। इससे भी घर में पॉजिटिव वाइब्स आती है। जानवरों और पक्षियों की पेंटिंग रखने से मन शांत रहता है। वहीं, आप श्री गणेश और कृष्ण जी और राधा रानी की पेटिंग भी घर में लगा सकते हैं। ये काफी शुभ मानी जाती है। 


विंड चाइम 
विंड चाइम की आवाज को काफी पॉजिटिव माना जाता है। कहते हैं इसकी मीठा आवाज सुनकर मन खुश हो जाता है इसलिए आपको विंड चाइम भी ड्राइंग रूम में जरूर लगाना चाहिए। 


स्टार लाइट्स 
रात के वक्त आपको अपना घर और भी खूबसूरत नजर आएगा, अगर आप घर में स्टार या राइज लाइट्स लगाएंगे। गुड लक और हैप्पी वाइब्स के लिए लाइट्स को भी घर में जरूर लगाएं। 


एसेंसियल ऑयल्स 
ऑयल्स भी आपके दिमाग को शांत रखने के लिए कारगर हैं। शाम के समय डिफ्यूजर में आप लैवेंडर, रोज या फिर रोज मेरी ऑयल्स डाल सकते हैं। इससे पूरे घर में महक रहती है और मन भी काफी खुश रहता है। आप अपनी पसंद का कोई भी ऑयल खरीद सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें