फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनमहासप्तमी पर दिखना है सुंदर और स्टाइलिश तो ऐसे करें खुद को तैयार, देखते रह जाएंगे लोग

महासप्तमी पर दिखना है सुंदर और स्टाइलिश तो ऐसे करें खुद को तैयार, देखते रह जाएंगे लोग

How to Style for Durga Puja 2022: दुर्गा पंडालों में आज महासप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन के लिए खुद को अच्छए से स्टाइल करना है तो आप कुछ एक्ट्रेसेस को फॉलो कर सकते हैं। यहां देखें कुछ लुक्स-

महासप्तमी पर दिखना है सुंदर और स्टाइलिश तो ऐसे करें खुद को तैयार, देखते रह जाएंगे लोग
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 02 Oct 2022 08:09 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Durga Puja Maha Saptami 2022: आज नवरात्रि का सातवां दिन है और आज के ही दिन सभी पंडालों में महा सप्तमी का आयोजन किया जाएगा। इस दिन कई पंडालों में ढोल, ढाक, शंख ,घंटे से भक्तिमय माहौल होता है, वहीं सिंदूर खेला और धनूची डांस के साथ देवी की अराधना होती है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं खूबसूरत अंदाज में सजती-संवरती हैं और देवी की पूजा करती है। कुछ बंगाली लुक में तैयार होती हैं तो कुछ सिंपल एथनिक लुक पसंद करती हैं। इस खास दिन के लिए खुद को स्टाइल करना है तो कुछ एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।    

 

बड़ी बिंदी और गजरा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल दुर्गा पूजा पर अपने खास लुक को शेयर करती हैं। ये लुक भी उनके दुर्गा पूजा का ही है। एक्ट्रेस के इस लुक में साड़ी तो सिंपल है लेकिन इसे खास बना रहा है उनके बालों का गजरा और माथे की बड़ी बिंदी। अगर आप कुछ रोयल एथनिक लुक चाहती हैं तो इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का लुक कॉटन, सिल्क साड़ी पर कमाल का लगता है। 

 

क्लासी बंगाली लुक  

अपने लुक्स और अदाओं से फैंस को घायल कर देने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसू भी अपने बंगाली लुक में अक्सर नजर आ ही जाती है। इस तस्वीर में उनके दो लुक दिख रहे हैं। एक पूरी तरह से बंगाली लुक है और दूसरा बंगाली लुक जैसा। खूबसूरत दिखने के लिए आप भी इस तरह के लुक को क्रिएट कर सकते हैं। एक लुक में जहां बिपाशा ने सफेद लाल रंग की साड़ी के साथ बंगाली चूड़ी और बिंदी लगाई है, वहीं दूसरे में खूबसूरत साड़ी के साथ गोल्ड टेम्पल जूलरी, मांग में सिंदूर और खूले कर्ली बाल के साथ बड़ी हिंदी से अपने लुक को पूरा किया है। 

 

सूट लुक 

जरूरी नहीं है कि आप दूर्गा पूजा के लिए साड़ी को चुनें। आप चाहें तो सूट भी पहन सकते हैं। बॉलीवुड में अपनी अदाओं से हर किसी को घायर करने वाली मौना रॉय के ये दो सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक हैं। जो दुर्गा पूजा के लिए बेहतरीन हो सकते हैं। एक्टेस ने सिंपल सूट के साथ जूलरी को कैरी किया है। आप अनारकली या फिर कोई डिजाइनर सूट चुन सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें