फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनGanesh Chaturthi 2023 Styling: गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट है महाराष्ट्रीयन लुक, फॉलो करने के लिए साथ रखें ये चीजें

Ganesh Chaturthi 2023 Styling: गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट है महाराष्ट्रीयन लुक, फॉलो करने के लिए साथ रखें ये चीजें

Ganesh Chaturthi 2023 Fashion Tips: गणेश चतुर्थी पुर् 10 दिन का उत्सव है। जिसमे बप्पा का स्वागत खूब धूम-धाम से किया जाता है। इस दौरान महाराष्ट्रीयन लुक पसंद किया जाता हैं।जानिए , लुक के लिए क्या चाहिए

Ganesh Chaturthi 2023 Styling: गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट है महाराष्ट्रीयन लुक, फॉलो करने के लिए साथ रखें ये चीजें
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 11 Sep 2023 08:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गणेश चतुर्थी इस साल 19 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन हर किसी के घर में बप्पा का आगमन होता है। घर की महिलाएं भी गणपति बप्पा के स्वागत को लिए खूबसूरती से तैयार होती हैं।इस दौरान महाराष्ट्रीयन लुक को खूब पसंद किया जाता है। इस उत्सव के दौरान अगर आप भी महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजें चाहिए होंगी। यहां जानिए महाराष्ट्रीयन लुक के लि आपको क्या चाहिए। 

चांद बिंदी

इंडियन लुक में बिंदी काफी जरूरी है। ये लुक को आकर्षक बनाती हैं। महाराष्ट्रीयन लुक में चांद बिंदी काफी जरूरी है। लुक को पूरी करने के लिए महाराष्ट्रीयन बिंदी जरूर लगाएं।

 महाराष्ट्रीयन नथ 

भारतीय परंपरा में महिलाएं नोज पीयर्सिंग करवाती हैं। महाराष्ट्र में महिलाएं एक अलग तरह की नथ को पहनती हैं, जिसका लुक एक साड़ी पिन की तरह होता है। 

थुशी

जूलरी के बिना लुक अधुरा है। महाराष्ट्रीयन लुक में थुशी हार पहना जाता है। ये एक तरह का पारंपरिक हार है, जो काफी सिंपल होते हैं लेकिन दिखने में काफी सुंदर लगते हैं।

नऊवारी साड़ी

नऊवारी साड़ी दूसरी साड़ी से काफी अलग होती है। वैसे तो नॉर्मल साड़ी 6 मीटर लंबी होती है। लेकिन नऊवारी साड़ी 9 मीटर लंबी होती है। इसे पहना भी अलग तरीके से जाता है। 

गजरा 

महाराष्ट्रीयन लुक को पूरा करने के लिए बालों में गजरा जरूर लगाएं। बालों का सुंदर बन बनाएं और इसे गजरे से सजाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें