फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनऋचा चड्ढा से अंकिता लोखंडे तक, इन एक्ट्रेसेस से लें मेहंदी आउटफिट आइडिया

ऋचा चड्ढा से अंकिता लोखंडे तक, इन एक्ट्रेसेस से लें मेहंदी आउटफिट आइडिया

Celebs Inspired Mehendi Look : शादी से पहले कुछ ऐसी सेरेमनी होती हैं जो रीति-रिवाज के मुताबिक जरूरी और जोड़े के लिए खास होती हैं। मेहंदी फंक्शन के लिए आप इन एक्ट्रेसेस के आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।

ऋचा चड्ढा से अंकिता लोखंडे तक, इन एक्ट्रेसेस से लें मेहंदी आउटफिट आइडिया
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 28 Nov 2022 04:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी से पहले कई रीति-रिवाजों को फॉलो किया जाता है। छोटी से छोटी पूजा से लेकर शादी की अलग सेरेमनी तक, दुल्हन अपने लुक को काफी खास रखती है।  इन-हाउस वेडिंग फंक्शन में  मेहंदी ट्रेडिशनल इंडियन वेडिंग की पहली सेरेमनी होती है। इस दिन दुल्हन के हाथों और पैरों को मेहंदी डिजाइन्स से सजाया जाता है। ऐसे में इस सेरेमनी के लिए आप खूबसूरत लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो यहां देखें एक्ट्रेसेस के कुछ मेहंदी लुक-

 

करिश्मा तन्ना

करिश्मा ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए मसटर्ज पीले बंधनी प्रिंटेड लहंगे को कैरी किय था। ये बंधनी प्रिंट लहंगा सेट नाजुक मरोडी वर्क और कॉन्ट्रास्ट रेड पाइपिंग के साथ आता है। इसमें डीप यू नेकलाइन वाला स्लीवलेस ब्लाउज सेट, गोल्ड एम्ब्रॉयडरी, मिरर डिटेल्स और टैसल से सजी बैक टाई है। उन्होंने इसे मैचिंग लहंगा स्कर्ट के साथ पहना था। करिश्मा ने इस लहंगे को ऑर्गेंजा सिल्क दुपट्टे के साथ पहना था, जिस पर स्कैलप्ड गोल्ड एम्ब्रॉएडर्ड बॉर्डर था।

 

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए पीले लहंगा सेट को कैरी किया था। जिसमें स्लीवलेस ब्लाउज, प्यारी नेकलाइन थी। इस ब्लाउज को कौड़ी के साथ सजाया गया था। इसमें बैकी की ओर स्ट्रैपी टाई-अप डिटेल्स सेंसुअस लुक देती हैं और फ्लोई स्कर्ट भी जटिल एम्ब्रायडरी के साथ आता है। उन्होंने इस आउटफिट को चंकी ईयररिंग्स और मांग टिका के साथ एक्सेसराइज किया था।
 

अंकिता लोखंडे

अंकिता ने मेहंदी के लिए लाल रंग के चमकीले और खूबसूरत एथनिक आउटफिट को कैरी किया था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्टाइलिश लो बन में बांधा था। इस लुक में उनके ब्राइडल ग्लो को मिस करना नामुमकिन है। 

 

ऋचा चड्ढा

ऋचा ने मेहंदी के लिए मोर हरे रंग का ऑर्गेंजा लहंगे को कैरी किया था। ऋचा ने अपने लुक को गोल्डन ज्वैलरी और एक छोटी बिंदी से एक्सेसराइज किया था। इसके साथ उन्होंने येलो और ग्रीन चूड़ियां भी पहनी थीं।

 

शादी में पहन रही हैं पुरानी साड़ी, नए लुक के लिए एक्ट्रेसेस से लें स्टाइलिंग टिप्स

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें