Brides के बीच बढ़ रहा है 'Halo Eye Makeup' का ट्रेंड, आंखों की बढ़ा देता है खूबसूरती
Halo Eye Makeup Trend On Brides: इन दिनों मोनोक्रोमैटिक आई मेकअप का ट्रेंड काफी चल रहा है जिसका खास मकसद आंखों पर सनसेट इफेक्ट क्रिएट करके उन्हें बड़ा और खूबसूरत दिखाते हुए एक हेलो इंप्रेशन देना है।

Halo Eye Makeup Trend On Brides: अगर आप भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और अपने ब्राइडल आई मेकअप लुक को लेकर थोड़ी टेंशन में हैं तो आपकी कंफ्यूजन दूर करके आपको बताते हैं इस साल कौन सा आई मेकअप लुक होने वाली ब्राइड्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। आई मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जानने के लिए हमने बात की वैशाली (गाजियाबाद) की लक्मे एकेडमी के ब्यूटी एक्सपर्ट करन सिंह से। करन सिंह ने बताया कि इन दिनों मोनोक्रोमैटिक आई मेकअप का ट्रेंड काफी चल रहा है जिसका खास मकसद आंखों पर सनसेट इफेक्ट क्रिएट करके उन्हें बड़ा और खूबसूरत दिखाते हुए एक हेलो इंप्रेशन देना है। 5 मिनट से भी कम समय में होने वाले इस आई मेकअप को 'Halo Eye Makeup' के नाम से जाना जाता है।

'Halo Eye Makeup' में क्या है खास-
'Halo Eye Makeup' लुक में आंखों के अपर लिड्स और लोअर लैश लाइन के आसपास डार्क शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद सेंटर और आंखों के कॉर्नर में हल्के रंग का और चमकीला शेड लगाया जाता है। ज्यादातर लड़कियां इस लुक के लिए पीच और हल्का बैंगनी रंग पसंद करती हैं। लेकिन आप अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार जो भी रंग आपको अच्छा लगे उसे ट्राई कर सकती हैं। इसके बाद लुक को पूरा करने के लिए मसकारा लगाएं।

गुलाबी 'Halo Eye Makeup-
आजकल दुल्हनें लाल की जगह गुलाबी रंग का लहंगा पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके पीछे वजह यह है कि गुलाबी एक ऐसा रंग है जो बिना ज्यादा मेहनत किए आपकी आंखों को एक खूबसूरत चमक देता है। फिर चाहे वह बेबी पिंक हो, होलोग्राफिक पिंक ग्लिटर हो या भूरे और गुलाबी रंग का मिश्रण हो, गुलाबी रंग में हेलो आईज सुंदर और आकर्षक लगती हैं, जो दुल्हन के मेकअप को और शानदार बनाती हैं।

भूरी 'Halo Eyes' Makeup-
यह रंग भारतीय त्वचा के अनुरूप होने की वजह से त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है। हेलो आई मेकअप के दौरान भूरे या कॉपर रंग का यूज आंखों की सिलवटों को छिपाने, दुल्हन की पलकों को नया आकार देने और आंखों को बड़ा दिखाने के लिए किया जाता है।
