फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल फैशनFashion Faceoff: आथिया शेट्टी से पहले इन कपड़ों को पहन चुकीं सामंथा रूथ प्रभु, लाल जैकेट में कौन लगा खूबसूरत

Fashion Faceoff: आथिया शेट्टी से पहले इन कपड़ों को पहन चुकीं सामंथा रूथ प्रभु, लाल जैकेट में कौन लगा खूबसूरत

Fashion Faceoff: नई नवेली दुल्हन आथिया शेट्टी ने पोस्ट वेडिंग फंक्शन के लिए लाल रंग के जैकेट को चुना। जिसे सामंथा रूथ प्रभु पहले पहन चुकी हैं। फोटोज में देखें किसका लुक है ज्यादा खूबसूरत।

Fashion Faceoff: आथिया शेट्टी से पहले इन कपड़ों को पहन चुकीं सामंथा रूथ प्रभु, लाल जैकेट में कौन लगा खूबसूरत
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 02 Feb 2023 03:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आथिया शेट्टी की शादी की हर रस्म की फोटोज सामने आ चुकी हैं। जिसे देख पता चल रहा है कि के एल राहुल की दुल्हनिया सबसे गॉर्जियस ब्राइड है। लहंगा और अनारकली से लेकर आथिया ने पैंट सूट को अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बनाया। जिसमे वो बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। आइवरी शेड के चिकनकारी बस्टियर और पैंट सूट में आथिया का संगीत वाला लुक बिल्कुल हटके है। वहीं पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन में आथिया ने बोहेमियन लुक को चुना। लेटेस्ट फोटोज में वो मंगलसूत्र भी फ्लांट करते दिख रही हैं। 

आथिया शेट्टी के पोस्ट वेडिंग लुक की फोटोज स्टाइलिस्ट ने शेयर की है। जिसमे वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से लिए लाल रंगे बोहेमियन डिजाइन के जैकेट को पहना है। जिसके साथ मैचिंग के फ्लेयर पैंट को पेयर किया गया है। लाल और सिल्वर रंग के हैवी वर्क वाले इस आउटफिट के साथ आथिया का सिंपल बट एलिगेंट लुक देखने को मिल रहा है। 

मेकअप दिखा खूबसूरत
पर्ल चोकर नेकपीस के साथ स्लीक पोनीटेल और चेहरे पर न्यूइली मैरिड ब्राइड वाला ग्लो आथिया के लुक में चार चांद लगा रहा है। हालांकि इस बोहेमियन जैकेट को आथिया से पहले सामंथा रूथ प्रभु पहनकर रेडी हो चुकी हैं। 

कैसा था सामंथा का लुक
सामंथा रूथ प्रभु ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से लिए इस बोहेमियन डिजाइन के जैकेट को काले रंग के डीप नेकलाइन ड्रेस के साथ पेयर किया था। अवॉर्ड शो के लिए रेडी सामंथा ने इंटेस ब्लैक आई मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ इस जैकेट को मैच किया था। 

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips