ननद की मेहंदी में कुछ ऐसे तैयार हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, खूबसूरती पर अटकीं नजरें
Divyanka Tripathi Photos: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की ननद रिया दहिया जल्द ही शादी करने वाली हैं। हाल ही में दिव्यांका ने ननद की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फोटोज और वीडियोज अक्सर ट्रेंड करते हैं। फैंस को उनका सिंपल और एलिगेंट स्टाइल काफी ज्यादा पसंद है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी ननद की मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार दिख रही हैं। इन फोटोज में उनका लुक बेहद सिंपल और प्यारा है। उनके लुक से आप भी कुछ टिप्स ले सकती हैं। देखिए दिव्यांका ने कैसे क्रिएट किया खूबसूरत लुक-
ऋचा चड्ढा से अंकिता लोखंडे तक, इन एक्ट्रेसेस से लें मेहंदी आउटफिट आइडिया
इंडो वेस्टर्न लुक में दिखी दिव्यांका

दिव्यांका हमेशा से ही बेहद सिंपल और एलिगेंट स्टाइल को कैरी करती है। ननग की मेहंदी सेरेमनी के लिए भी उन्होंने सिंपल लेकिन काफी स्टाइलिश लुक को कैरी किया है। इस लुक में ऑरेंज रंग की शॉर्ट कुर्ती के साथ उन्होंने एक धोती स्टाइल सलवार को पहना है। जिसके साथ में दुपट्टे को पल्लू के स्टाइल में कैरी किया है। दुपट्टे का रंग थोड़ा डिफरेंट हैं। इसमें ऑरेंज रंग के साथ काला रंग भी है। जिसपर गोल्डन सीक्वन वर्क किया गया है।
नहीं पहनी हैवी जूलरी

एक्ट्रेस ने लुक को सिंपल ही रखा है। क्योंकि सूट पर हेवी एंब्रॉइडर्ड हो रखी है। इसलिए उन्होंने हैवी जूलरी को अवॉइड किया है। इस लुक में उन्होंने सिर्फ कानों में ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हैं। सिंपल होने के बावजूद भी दिव्यांका की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।
ग्लोइंग रखा मेकअप
मेकअप को उन्होंने हल्का ग्लोइंग रखा है। जिसमें रेड लिप शेड, बिंदी, मांग में सिंदूर के साथ लाइट फाउंडेशन से उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया है। वहीं खूले स्ट्रेट बाल और पांव में जूत्ती कमाल लग रही है।
अनन्या पांडे ने कजिन के मेहंदी फंक्शन में लूटी महफिल, खूबसूरती पर फिदा हुए फैन्स