दिशा परमार ने लहंगे के साथ पहना इतना खूबसूरत हार, नई नवेली दुल्हन पर दिखेगा बेस्ट
Disha Parmar In Lehenga: लहंगा पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो दिशा परमार। शादी के बाद ससुरात में होना है तैयार तो दिशा परमार का ये लुक कॉपी करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।

इस खबर को सुनें
दिशा परमार अपनी सादगी भरी तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अक्सर ग्लैमरस और क्लासी लुक में नजर आती हैं। जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। दिशा अक्सर इंडियन लुक को चुनती हैं और उनकी खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। लेटेस्ट फोटोशूट में दिशा ने लहंगा पहनकर पोज दिया है। जिसमे वो हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक किसी नई नवेली दुल्हन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। ससुराल में होने वाले फंक्शन के लिए रेडी होना चाहती हैं तो दिशा परमार के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
लहंगा था खूबसूरत
दिशा परमार ने आइवरी और पिंक शेड के लहंगे को चुना था। जिस पर गोल्डन जरी के साथ ही गुलाबी रंग के जरदोजी की कढ़ाई की गई थी। वहीं हाफ स्लीव ब्लाउज पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क की डिजाइन थी। जो इसे बिल्कुल हटके लुक दे रही थी। वहीं दुपट्टे पर भी लाल रंग के मैचिंग बॉर्डर को जोड़ा गया था। जो इसे खूबसूरत बना रहा था। दुपट्टे को करीने से कंधे के एक तरफ ड्रैप किया गया था।

ज्वैलरी और हेयरस्टाइल दिखी खास
आइवरी और पिंक शेड के लहंगे के साथ दिशा ने लेयर्ड नेकपीस को पहना है। जिस पर रूबी स्टोन लगे हैं। मैचिंग की ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिग लहंगे के साथ मैच कर रही है। वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो फ्रंट पार्टेड बालों को हाफ टक किया गया है। पिंक एंड गोल्डन आईशैडो के साथ मॉव कलर के न्यूट्रन टोन लिपस्टिक में दिशा की खूबसूरती उभरकर नजर आ रही है।
इस लुक को ससुराल में नई नवेली दुल्हन के रूप में लड़कियां
ट्राई कर सकती हैं।