फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल फैशनदुल्हन बनीं आथिया शेट्टी और मसाबा गुप्ता की ज्वैलरी ने किया इंप्रेस, ये है खासियत

दुल्हन बनीं आथिया शेट्टी और मसाबा गुप्ता की ज्वैलरी ने किया इंप्रेस, ये है खासियत

Athiya Shetty Masaba Gupta Bridal Look: आथिया शेट्टी ने शादी की रस्म के लिए कांचीपुरम साड़ी और टेम्पल ज्वैलरी को चुना तो वहीं मसाबा गुप्ता ने पहनी मां की गोल्ड ज्वैलरी। ब्राइडल लुक के लिए लें टिप्स।

दुल्हन बनीं आथिया शेट्टी और मसाबा गुप्ता की ज्वैलरी ने किया इंप्रेस, ये है खासियत
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 10:49 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। आथिया शेट्टी और के एल राहुल की ग्रैंड वेडिंग के बाद एक्ट्रेस नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। वहीं अब इन हसीनाओं के ब्राइडल लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमे उनका लुक होने वाली दुल्हन के लिए फैशन इंस्पिरेशन दे सकता है। आथिया शेट्टी ने शादी की हर रस्म में बिल्कुल हटके कपड़ों को चुना था। हाल ही में उनके मुहुर्तम रस्म की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमे उनकी ज्वैलरी हर किसी को इंप्रेस कर रही है। वहीं मसाबा गुप्ता का ब्राइडल लुक भी खूबसूरत दिख रहा है। 
 

आथिया ने पहनी टैम्पल ज्वैलरी
मुहुर्तम रस्म के लिए तैयार आथिया ने पूरी तरह से ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अवतार कैरी किया है। फ्यूशिया पिंक कलर के बॉर्डर वाली गोल्डन कांचीपुरम साड़ी में आथिया खूबसूरत लग रही हैं। जिसके साथ उन्होंने टैम्पल ज्वैलरी को पहना है। चोकर नेकपीस और मैचिंग के झुमकों पर लाल और हरे रंग के स्टोन का जड़ा गया है। जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

दुल्हन ले सकती हैं इंस्पिरेशन
जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो शादी की रस्म में मां की साड़ी को पहन सकती हैं। सिल्क या कांचीवरम साड़ी के साथ आप चाहें तो ट्रेडिशनल ज्वैलरी को मैच कर सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत लगेगा।

मसाबा ने पहनी मां की ज्वैलरी
वहीं नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने दोबारा शादी के लिए अपनी मां की ज्वैलरी को चुना। गुलाबी और हरे रंग के खूबसूरत से लहंगे में तैयार मसाबा ने गोल्डन ज्वैलरी को चुना था। एंटीक पीस वाली ये ज्वैलरी मसाबा ने नीना गुप्ता के कलेक्शन से ली। जिसके साथ हेड एक्ससेरीज को मैच किया।

होने वाली दुल्हन ले सकती है इंस्पिरेशन
होने वाली दुल्हन चाहे तो मसाबा की तरह ही अपनी मां की ज्वैलरी को शादी की किसी रस्म में पहन सकती हैं। सिल्क की साड़ी संग मां की एंटीक ज्वैलरी में लुक ना केवल खूबसूरत लगेगा बल्कि ट्रेंड सेटर भी बनेगा।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips