फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनअनुष्का शर्मा-तापसी पन्नू के लुक से लें इंस्पिरेशन, बिना एफर्ट दिखेंगी स्टाइलिश

अनुष्का शर्मा-तापसी पन्नू के लुक से लें इंस्पिरेशन, बिना एफर्ट दिखेंगी स्टाइलिश

Anushka Sharma Photoshoot: सिंपल लुक में स्टाइलिश और गॉर्जियस दिखना है तो अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट फोटोशूट बिल्कुल परफेक्ट है. वहीं तापसी पन्नू का सेक्सी लुक लोगों का अटेंशन चुराने के लिए काफी दिख रहा

अनुष्का शर्मा-तापसी पन्नू के लुक से लें इंस्पिरेशन, बिना एफर्ट दिखेंगी स्टाइलिश
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 20 Aug 2023 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों लड़कियां स्टाइल के मामले में कुछ ज्यादा ही जागरुक हो गई है। परफेक्ट लुक के लिए वो एक्ट्रेसेज के लुक को कॉपी करना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार इन हीरोइनों के लिए इतने बोल्ड होते हैं कि हर जगह इसे कैरी नहीं किया जाता। लेकिन अनुष्का शर्मा और तापसी पन्नू का ये कैजुअल लुक जरूर पसंद आएगा। क्योंकि इसे आप आसानी से कैरी कर स्टाइलिश और गॉर्जियस नजर आ सकती हैं। ब्लैक ब्रा और न्यूड शेड की पैंट में बिना एक्स्ट्रा एफर्ट के स्टाइलिश दिखा जा सकता है। देखें इन हसीनाओं के गॉर्जियस लुक।

अनुष्का शर्मा का एथलिजर लुक
अनुष्का शर्मा ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। जिसमे वो बीज एथलिजर पैंट के साथ ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग ब्लैक ब्लेजर पहने रेडी हैं। सॉलिड टॉपवियर और न्यूट्रल टोन पैट्स के साथ अनुष्का का लुक लड़कियां आसानी से ट्राई कर सकती हैं। साथ में व्हाइट शूज लुक को कंप्लीट करने के लिए परफेक्ट दिख रहा है। वहीं अनुष्का ने इस लुक को मैट फिनिश बेस और न्यूट टोन लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। 

तापसी का बोल्ड लुक
तापसी पन्नू का लुक काफी बोल्ड है। जिसे गर्ल्स नाइट पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। बोल्ड ब्लैक ब्रालेट और फ्लेयर्ड न्यूड शेड पैंट तापसी को सेक्सी दिखाने के लिए काफी दिख रहे थे। जिसे उन्होंने खुले कर्ली बालों के साथ कंप्लीट किया था।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें