फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनCannes 2022: अदिति राव हैदरी की इंडियन अदा पर फिदा हुए फैंस, व्हाइट साड़ी लुक की जमकर हो रही तारीफ

Cannes 2022: अदिति राव हैदरी की इंडियन अदा पर फिदा हुए फैंस, व्हाइट साड़ी लुक की जमकर हो रही तारीफ

अपने रॉयल लुक के लिए अदिति हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका सादगी भरा स्टाइल सभी के मन को खुश कर देता है। कान 2022 में डेब्यू कर रही एक्ट्रेस ने सफेद साड़ी पहन सभी का दिल जीत लिया है।

Cannes 2022: अदिति राव हैदरी की इंडियन अदा पर फिदा हुए फैंस,  व्हाइट साड़ी लुक की जमकर हो रही तारीफ
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 21 May 2022 02:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) में बी-टाउन एक्ट्रेसेस एक के बाद एक अपने लुक्स के कारण खूब सुरखियां बटौर रही हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण से तमन्ना भाटिया तक ने अपने लुक्स से सभी को दीवानी बनी दिया था। वहीं अब अदिति राव हैदरी की अदा हर कोई फिदा हो गया है। कान 2022 में डेब्यू कर रही एक्ट्रेस व्हाइट रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। जिसके बाद से ही उनके रॉयल लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है। अदिति ने अपने फर्स्ट लुक में अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। यहां जानते हैं अदिति के फुल लुक के बारे में। 

साड़ी और ब्लाउज डिजायन ने खींचा ध्यान

अदिति ने सब्यसाची द्वारा डिजायन की हुई आइवरी रंग की साड़ी में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया। इस ऑर्गेंजा साड़ी पर मैचिंग धागे से की गई इंटीक्रट एंब्रॉइजरी दिखाई गे रही है। पूरी साड़ी पर मैचिंग रंग के बूटे बने हैं और वहीं किनारे पर चौड़ी पट्टी के बॉर्डर को लगाया गया था। पल्लू को हैवी एम्बैलिश्ड रखा गया था और साड़ी की हेमलाइन पर क्रीम कलर की पतली पट्टी की पाइपिंग की गई थी। 

वहीं इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने क्रीम कलर के ब्लाउज को कैरी किया था। फ्रंट वी नेकलाइन वाले इस ब्लाउज को फुल स्लीव्स रखा गया था, जो क्लासिक लुक देने में कामियाब हुआ। 

मेकअप और जूलरी ने लुक को किया इंहेंस

अदिति का इंडियन लुक काफी कमाल का था और यही वजह है कि उन्हें इसके लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। रॉयल लुक पाने के लिए मेकअप काफी प्यारा किया गया था। हैवी फाउंडेशन, बोल्ड रेड लिप्स, कोहल्ज आईज, सटल आई शैडो, मस्कारा, ब्लैक बिंडी, के साथ डिफाइंड आईब्रोज ने लुक को इंहेंस किया। लुक कम्पलीट करने के लिए उन्होंने बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए स्लीक लो बन में स्टाइल किया था। इस लुक के साथ उन्होंने सब्यसाची के जूलरी ब्रांड बंगाल रॉयल कलेक्शन से एमराल्ड और डायमंड चोकर को मैच किया था। 

अदिति ने इस लुक में अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को शेयर किया है। जहां पर फैंस उनके लुक को देख खूब प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 7.8 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

 

Cannes 2022 में दीपिका पादुकोण ने शिमरी साड़ी में बिखेरा जलवा, जूरी टेबल पर दिखा था गॉर्जियस लुक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें