
मखमली शरारा में श्रीलीला हुई रेडी तो फैंस ने दिल खोल कर की तारीफें, आपके काम भी आएगा ये लुक
Sreeleela Velvet Sharara Look: एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी लेटेस्ट लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमे वो मखमली फैब्रिक के नीले रंग के शरारा सेट में रेडी हैं। श्रीलीला का ये स्टनिंग लुक विंटर वेडिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के दीवाने तो हिंदी पट्टी के लोग भी हैं। जब भी वो कैमरे के सामने आती हैं तो फैंस उनके स्टनिंग लुक को देखते ही रह जाते हैं। देसी वियर में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। लेटेस्ट इवेंट में पहुंची श्री लीला मखमली शरारा लुक एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है इसका लुक जो किसी भी फैशनेबल लड़की को इंप्रेस कर सकती है। नीले रंग के शरारा में लीला का लुक गजब का खूबसूरत नजर आ रहा है।

फोटो शेयर किया तो फैंस ने लुटाया प्यार
श्रीलीला ने अपने खास लुक की फोटोज फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। गहरे नीले रंग के वेलवेट के शरारा सेट में वो अट्रैक्टिव दिख रही हैं। एंटीक गोल्डन एंब्रायडरी, क्रिस्टल और बीड्स से सजा ये शरारा डिजाइनर सुरीना चौधरी के कलेक्शन से लिया गया है। जिसके साथ मैचिंग वेलवेट का दुपट्टा है। वहीं ब्लाउज के साथ इसे ग्लैमरस लुक दिया गया है।

श्री लीला का स्टाइल है बेस्ट
श्रीलीला ने इस रॉयल ब्लू कलर के शरारा सेट को फोटोज में ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। वहीं इवेंट में वो इस देसी अटायर के साथ गले में चोकर नेकपीस पहने नजर आईं थी। एंटीक सिल्वर पीस वाले नेकलेस के साथ माथे पर बिंदी ब्यूटीफुल दिख रही थी। वहीं फोटोज में ग्लॉसी चिक्स और न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक के साथ काजल क्लैड आईज गॉर्जियस दिख रही हैं।

वेडिंग फंक्शन के लिए है परफेक्ट आउटफिट
शादियों का सीजन और सर्दियां दोनों साथ आती हैं। ऐसे में वेलवेट का ट्रेंड इस साल भी आपको स्टनिंग दिखने के साथ सर्दी से बचाने में मदद करेगा। श्रीलीला की तरह वेलवेट के शरारे में आप अपने लुक के साथ पूरी तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ये हर एंगल से रॉयल और क्लासी लुक देगा। साथ ही इस ब्लू कलर के आउटफिट में फोटोज भी काफी अट्रैक्टिव आएंगी।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




