
सोनम कपूर का बेस्ट प्रेग्नेंसी लुक, ग्लैमरस एलिगेंट लुक के लिए ऐसे पहनें साड़ी
Tips to drape saree during pregnancy : अगर आप भी अपने मैटरनिटी लुक को सोनम की तरह एलिंगेट और कॉन्फिडेंट रखना चाहती हैं तो साड़ी पहनते समय इन फैशन टिप्स को फॉलो करना ना भूलें।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor Ahuja) अपने बोल्ड फैशन सेंस और लगातार बेस्ट-ड्रेस्ड लिस्ट में शामिल रहने की वजह से फैंस के बीच 'बॉलीवुड की फैशनिस्टा' के रूप में जानी जाती हैं। जिसका लेटेस्ट उदाहरण उनका ब्लैक बनारसी साड़ी मैटरनिटी लुक है। बता दें, सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने वाली हैं। सोनम ने स्वदेश इवेंट के लिए अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन काले रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोनम ने इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनम अपने साड़ी लुक में काफी कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल लग रही थीं। अगर आप भी अपने मैटरनिटी लुक को सोनम की तरह एलिंगेट और कॉन्फिडेंट रखना चाहती हैं तो साड़ी पहनते समय इन फैशन टिप्स को फॉलो करना ना भूलें।
प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी पहनने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पेटीकोट बहुत नीचे बांधें
नॉर्मल साड़ी पहनते समय महिलाएं पेटीकोट नाभि पर बांधती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को पेटीकोट बेबी बंप के ठीक नीचे बांधना चाहिए। ऐसा करने से पेट पर कोई दबाव नहीं पड़ता।
साड़ी का पहला पल्ला अंदर टक करो
साड़ी को दाहिने से बायीं तरफ घुमाते हुए शुरू करो। पहला छोर पेटीकोट में अच्छे से टक करो।
प्लेट्स
साडी़ की प्लेट्स सिर्फ बायीं हिप से शुरू करके दाहिनी हिप तक बनाएं, पेट के आगे का हिस्सा बिलकुल प्लेन छोड़ दें। पेट के हिस्से पर प्लेट्स मत डालें। उसे बिलकुल प्लेन छोड़ दें।
प्लेट्स को पेटीकोट में टक करो
साड़ी की प्लेट्स बनाकर उन्हें पेटीकोट में अच्छे से नाभि के नीचे टक करके 4-5 सेफ्टी पिन लगा दें।
पल्लू को शोल्डर पर डालें
साड़ी के पल्लू को आप दो तरह से सेट कर सकती हैं। पहला, ओपन पल्लू, जो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल भी होता है। इसमें पल्लू को सीधा कंधे पर डालकर बिना पिन किए रखना होता है। इस तरह की साड़ी में पेट एकदम फ्री रहता है। जबकि दूसरे स्टाइल में पल्लू को कंधे पर डालकर कमर के पीछे से लपेटकर सामने लाना होता है। यह देखने में स्टाइलिश लगता है। इसमें पेट के ऊपर से नहीं बल्कि बायीं साइड की तरफ से टक करना होता है।
पेट को कवर करने के लिए स्मार्ट ट्रिक
अगर आप अपने पेट को कवर करते हुए कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, जो दिखने में स्मार्ट और यूनिक लगे तो साड़ी के मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट का दुपट्टा लेकर उसे बेबी बंप के ऊपर हल्के से ड्रेप कर दें (जैसे दुपट्टा पहनते हैं)। इससे पेट हाईलाइट भी होगा और साड़ी और ग्रेसफुल लगेगी।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




