
सोनल चौहान का मॉडर्न-ट्रेडिशनल लहंगा लुक- फैशन लवर्स के लिए न्यू ट्रेंड!
मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का परफेक्ट मिश्रण दिखाते हुए, सोनल चौहान ने येलो-पिंक लहंगे में कमाल का लुक शेयर किया है जो इस वेडिंग सीजन के लिए शानदार इंस्पिरेशन बन गया है। जानें उनके लुक की खास बातें-
शादी-पार्टी और फेस्टिव सीजन में लहंगा हर किसी की पहली पसंद बन जाता है, लेकिन सही रंग, पैटर्न और एम्ब्रॉयडरी चुनना हमेशा आसान नहीं होता। हाल ही में सोनल चौहान उर्फ बॉलीवुड की 'जन्नत गर्ल' ने एक खूबसूरत लहंगा लुक शेयर किया है जो फैशन लवर्स के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन है। चमकीले पिंक और येलो टोन में डिजाइन किया गया यह फ्लोरल लहंगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का परफेक्ट मेल है। इसके स्कर्ट हिस्से में बना भारी फुल-फ्लोरल पैटर्न और मल्टी-सीक्वेन एम्ब्रॉयडरी इसे बेहद रिच और फेस्टिव-रेडी बनाते हैं। जानें सोनल के आउटफिट और स्टाइलिंग डिटेल्स-

- डिजाइनर लहंगा: सोनल का येलो और पिंक टोन वाला हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पर बड़े-बड़े फ्लोरल मोटिफ्स और महीन सीक्वेन वर्क किया गया है। वहीं, स्कर्ट के फ्लेयर्स और फ्लोई लुक इसमें एलिगेंस जोड़ रहे हैं।
- ट्रेंडी ब्लाउज: लहंगे के साथ मैच किया गया स्ट्रैपलेस ब्लाउज पूरी लुक को और भी ग्लैमरस बनाता है। ब्लाउज पर किया गया येलो-टोन्ड फ्लोरल थ्रेडवर्क इसे हाइलाइट देता है। स्कैलप्ड हेमलाइन और सीक्वेन बॉर्डर का काम मॉडर्न एथनिक फील को और बढ़ाता है।
- खूबसूरत दुपट्टा: दुपट्टे का येलो नेट फैब्रिक, छोटे सीक्वेन बूटा और ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट पूरे आउटफिट को परफेक्ट बैलेंस दे रहे हैं। इसे एक शोल्डर स्टाइल में कैरी करने से लुक और भी आकर्षक बन जाता है।
- एक्सेसरीज: ज्वेलरी की बात करें तो हैवी कुंदन चोकर, लॉन्ग इयररिंग्स और मैचिंग कड़े इस आउटफिट के साथ शानदार लगते हैं। यह ज्वेलरी ब्राइड्समेड से लेकर शादी की मेहमानों तक- सभी के लिए एक बढ़िया स्टाइलिंग आइडिया है।
- मेकअप लुक: मेकअप लाइट और ग्लोई रखा गया है- न्यूड टोन लिपस्टिक, स्मज्ड आई मेकअप और हाईलाइटेड चीक्स पूरे लुक को फैशनेबल और फोटो-रेडी बनाते हैं।
फैशन टिप: यह लहंगा लुक उन युवतियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो शादी या किसी खास फेस्टिव इवेंट में चमकना चाहती हैं। ब्राइट कलर्स, हैवी फ्लोरल वर्क और मॉडर्न स्टाइलिंग इसे एक टाइमलेस एथनिक फेवरेट बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




