Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनsilly mistakes to avoid when wearing kurta sets style tips by image coach preeto to look attractive in simple suit
सिंपल सा कुर्ता पहनकर भी दिख सकती हैं अट्रैक्टिव, इमेज कोच से जानें कौन सी गलती ना करें

सिंपल सा कुर्ता पहनकर भी दिख सकती हैं अट्रैक्टिव, इमेज कोच से जानें कौन सी गलती ना करें

संक्षेप:

Style tips to look attractive in simple kurta: रोजाना आप कुर्ता पहनती है और खुद के लुक को बोरिंग समझती हैं। तो इमेज कोच प्रीतो से जान लें कुर्ते के साथ किस तरह की स्टाइलिंग आपको डल और बोरिंग दिखाएगी। साथ ही किस तरह की स्टाइल से आप कंफर्टेबल होने के साथ ही अट्रैक्टिव भी नजर आएंगी।

Jan 07, 2026 09:06 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्यादातर इंडियन वुमन डेली लाइफ में कुर्ता पहनना पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए वेस्टर्न वियर पहनना जरूरी है। जबकि ऐसा बिल्कुल नही है, अगर आप सिंपल कुर्ते को भी सही स्टाइल का कॉम्बिनेशन मिलाकर पहनेंगी तो रोजमर्रा के सिंपल से सूट में भी अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल जो अपने कुर्ते वाले लुक को बोरिंग समझती हैं तो इमेज कोच प्रीतो की इस सलाह को जरूर अपना लें और फौरन इन गलतियों को दोहराना छोड़ दें। जिनकी वजह से कुर्ता पहनकर पूरा लुक बोरिंग सा दिखने लगता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इमेज कोच ने बताया कुर्ता पहनते वक्त इन गलतियों को ना दोहराएं

काफी सारी लेडीज सिंपल लुक में ही रहना चाहती हैं। जबकि उन्हें नहीं पता कि सिंपल से लुक को भी अस्थेटिक और स्टाइलिश बनाया जा सकता है। बस थोड़ी सी एक्सेसरीज का चुनाव सही होना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं रेडी होते समय इन गलतियों को दोहराती हैं। इमेज कोच प्रीतो ने वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह से छोटी-छोटी मिस्केट पूरे लुक को नॉन अट्रैक्टिव बना देती हैं। जैसे-

  • फुटवियर की डिजाइन और कलर कपड़े के साथ मैच नहीं हो रही
  • साथ ही बैग की डिजाइन और कलर भी फुटवियर और कपड़ों से अलग दिख रही है।
  • ज्वैलरी भी मिसमैच होती है। ईयररिंग्स अलग मेटल के और हाथों में चूड़ियां अलग रंग की पूरे लुक को मिसमैच और बोरिंग बना रही है।
  • वहीं, दुपट्टे को लेने का तरीका भी लुक के साथ फिट नहीं बैठ रहा।

कैसे करें सही तरीके से स्टाइल

अगर आपको कंफर्ट का ध्यान रखना है, बालों को ओपन नहीं करना या हील्स नहीं पहनना तो भी आप कुर्ते और पायजामे में अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। बस इन छोटे स्टाइल टिप्स को हमेशा फॉलो करें।

  • कपड़ों के साथ फुटवियर की डिजाइन का भी ख्याल रखें। अगर आप फ्लैट पहनकर कंफर्टेबल रहती हैं तो ओपन टो सैंडल्स की बजाय पंजाबी जूती या मोजरी को पहनें। ये कुर्ते के साथ सुंदर लुक देती हैं। या स्लीक डिजाइन वाले फुटवियर को कैरी करें। जो आपके पैरों को हाइलाइट करे।
  • फुटवियर के साथ हैंडबैग की डिजाइन और कलर का भी पूरा ध्यान रखें। स्लिंग बैग की बजाय हैंडबैग को चुनें और साथ ही बैग का डिजाइन फुटवियर के कलर से मिलता-जुलता हो।
  • बहुत सारी हैवी ज्वैलरी पहनना जरूरी नहीं। सिंपल गोल्ड बैंगल्स और गोल्ड ईयरिंग्स आपके लुक को क्लासी दिखा सकती है। अगर आप कलरफुल ज्वैलरी कैरी करना पसंद नहीं करतीं तो सिंपल गोल्ड को भी प्रिफर करें और वियर करें। जो आपके सिंपल लुक को भी अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं।
  • दुपट्टे को दोनों कंधे पर फिक्स करने की बजाय सिंपल वन साइड ले सकती हैं। और, अगर वन साइड लेना पसंद नही है तो आप दुपट्टे को बैक से लाकर फ्रंट में ओपन रखें। दुपट्टे की ये स्टाइल आपके लुक को अट्रैक्टिव दिखाएगी और सिंपल कुर्ते में भी खूबसूरत नजर आएंगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।