Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनshivangi joshi impress her fans wear golden saree pahadi topi with minimum makeup look
गोल्डन साड़ी में गजब की खूबसूरत दिख रहीं थी शिवांगी जोशी, देखते ही ठहर गईं नजरें

गोल्डन साड़ी में गजब की खूबसूरत दिख रहीं थी शिवांगी जोशी, देखते ही ठहर गईं नजरें

संक्षेप:

Shivangi Joshi Look: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमे वो सादगीभरे अंदाज और पहाड़ी टोपी के साथ ब्यूटीफुल साड़ी में रेडी होकर इंप्रेस कर लिया है। 

Nov 13, 2025 05:36 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शिवांगी जोशी अक्सर फैंस को अपने लुक से इंप्रेस कर लेती हैं। खासतौर पर जब वो देसी अंदाज में तैयार होती हैं तो उनका लुक गजब का खूबसूरत दिखता है। लेटेस्ट फोटो शेयर कर एक बार फिर नायरा ने हर किसी का दिल जीत लिया है। पहाड़ी टोपी पहनकर रेडी शिवांगी काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। वहीं उनकी गोल्डन साड़ी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सादगीभरे अंदाज से दिल चुरा लिया

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की फोटोज शेयर की हैं। जिसमे हैवी साड़ी के बावजूद उनका सादगीभरा अंदाज दिख रहा और वो खूबसूरत नजर आ रहा है। मिनिमम मेकअप के साथ उनकी स्टाइलिंग इंप्रेसिव दिख रही है।

लुक में क्या है खास

मिस जोशी ने गोल्डन शेड की ब्यूटीफुल साड़ी को पहना है। जिस पर मरून शेड का हैवी बॉर्डर बना है। वहीं ब्लाउज भी बॉर्डर से मैच करता है। शिवांगी जोशी की ये साड़ी क्लोदिंग लेबल वस्त्र बाई पीएस से ली गई है। जिसके पल्लू पर भी हैवी वर्क किया गया है। वहीं साड़ी के साथ मैच करते ब्लाउज की हाफ स्लीव और वी नेकलाइन के साथ बैक पर राउंड शेप बैकलेस डिजाइन दी गई है।

मिनिमल मेकअप में दिख रहीं अट्रैक्टिव

शिवांगी ने हैवी साड़ी को हाईलाइट करने के लिए मिनिमम मेकअप चूज किया है। पिंक चिक्स के साथ वेल डिफाइन आईब्रो और मस्कारा की डबल कोट के साथ आईलैशेज को हाईलाइट किया गया है। वहीं आंखों में ब्राउन शेड की मदद से आईशैडो और काजल अप्लाई किया गया है। न्यूड शेड ब्राउन लिपस्टिक के साथ मैट मेकअप ब्यूटीफुल दिख रहा। माथे पर छोटी सी ब्लैक बिंदी की मदद से ये लुक पूरी तरह देसी दिख रहा।

पहाड़ी टोपी कर रही इंप्रेस

सिंपल से लुक को शिवांगी ने पहाड़ी टोपी के साथ और भी खूबसूरत बना दिया है। वहीं फ्रंट पार्टीशन लो स्लीक बन और कानों में मरून शेड की ईयररिंग परफेक्ट दिख रही है और इस लुक में ग्रेस ऐड कर रही।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।