Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनShehnaaz Gill Punjabi Suit Looks You will Want in Your Wardrobe This Wedding Season
सूट में बेहद प्यारी लगती हैं पंजाबी कुड़ी शहनाज, देखें उनके सबसे सुंदर लुक्स

सूट में बेहद प्यारी लगती हैं पंजाबी कुड़ी शहनाज, देखें उनके सबसे सुंदर लुक्स

संक्षेप:

Shehnaaz Gill Punjabi Suit Looks: शहनाज के सूट लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं। आने वाले वेडिंग सीजन के लिए आप भी उनके कुछ लुक्स ट्राई कर सकती हैं। यहां देखें फोटोज।

Tue, 28 Oct 2025 11:51 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 13 से अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज कौर गिल ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। उनका चुलबुला अंदाज सभी को खूब पसंद आता है। इसके अलावा एक और चीज जिसके लोग दीवाने हैं, वो है शहनाज का सूट कलेक्शन। पंजाबी कुड़ी शहनाज सूट पहनकर जब भी कोई फोटो पोस्ट करती हैं, फैंस मानों दीवाने हो जाते हैं।उनकी फैशन सेंस और सूट को कैरी करने का अंदाज बहुत ही कमाल होता है। आप भी चाहें तो अपने वॉर्डरोब में शहनाज जैसे सूटों का कलेक्शन शामिल कर सकती हैं। आइए उनके कुछ पॉपुलर लुक्स देखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सॉफ्ट पिंक कुर्ता सेट

Shehnaaz Gill Punjabi Suit

पेस्टल पिंक शेड में शहनाज का ये सूट काफी खूबसूरत है। ये पाकिस्तानी फिट वाला सूट है, जो थोड़ा लूज साइड पर है। इसकी कुर्ती थोड़ी शॉर्ट है और पैंट्स काफी फैंसी। स्लीव्स, बॉर्डर और मोहरी पर काफी सुंदर सा कट वर्क है। वहीं सिल्वर रंग की कढ़ाई से रंग और भी ज्यादा खिलकर आ रहा है। कुछ ट्रेंडी और मिनिमल सा वियर करना चाहती हैं, तो ये परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।

ब्राइट येलो सूट

Shehnaaz Gill Punjabi Suit

ब्राइट येलो शेड आपको सबसे अलग हटकर दिखाती है। इसके सतह गोल्डन का कॉम्बिनेशन तो और भी खूबसूरत लगता है। शहनाज की तरह आप अंगरखा पैटर्न वाला सूट ले सकती हैं। ये काफी रॉयल लगता है। किसी भी फंक्शन में आप इसे आराम से कैरी कर सकती हैं। लुक बैलेंस रहे, इसके लिए शहनाज की तरह हल्का पिंकिश मेकअप ट्राई करें।

ऑरेंज और रानी पिंक कुर्ता सेट

Shehnaaz Gill Punjabi Suit

शहनाज का ये ऑरेंज और रानी पिंक शेड का कुर्ता सेट फैंस को काफी पसंद आया था। एक तो ये कलर कॉम्बिनेशन काफी अट्रैक्टिव था, वहीं शहनाज ने इसे जिस ढंग में कैरी किया था, वो भी शानदार था। नोज पिन, हाथों में ढेर सारी चूड़ियां, स्टेमेंट्स इयरिंग्स के साथ इतना प्यारा ट्रेडिशनल लुक आया था, जिसे आप भी आने वाले वेडिंग सीजन ट्राई कर सकती हैं।

वॉर्डरोब में जरूर हो एक वेलवेट का सूट

Shehnaaz Gill Punjabi Suit

वेलवेट का सूट काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में एक सूट तो आपके वॉर्डरोब में होना बनता है। शहनाज की तरह आप वाइन और गोल्डन रंग का क्लासी एलिगेंट कॉम्बो चूज कर सकती हैं। वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है, उसमें ये सूट बहुत ही आराम से कैरी किए जा सकते हैं।

स्टाइलिश सूट

Shehnaaz Gill Punjabi Suit

रॉयल ब्लू कलर बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। थोड़े ट्रेंडी अंदाज के लिए आप शहनाज की तरह स्टाइलिश सूट सेट स्टिच करा सकती हैं। सिल्क या वेलवेट फैब्रिक ले कर सेम ऐसा सूट आप स्टिच करा लेंगी। इसके लिए एक चौड़े बॉर्डर वाली गोल्डन लेस ले लें। इतना फैंसी और अट्रैक्टिव सूट बनकर तैयार होगा कि हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।