
शनाया कपूर का मॉडर्न साड़ी स्टाइल, ट्रेडिशनल लुक में ग्लैम का तड़का
बॉलीवुड की यंग फैशन आइकन शनाया कपूर का सीक्विन साड़ी लुक युवाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है। शिमरी फैब्रिक, स्टाइलिश ब्लाउज और एलिगेंट ड्रेपिंग इसे पार्टी और कॉकटेल इवेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है।
बॉलीवुड की यंग फैशन सेंसेशन शनाया कपूर एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका सीक्विन साड़ी लुक खास तौर पर युवाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है। शानाया का यह आउटफिट ना सिर्फ पार्टी वियर के लिए परफेक्ट है, बल्कि आज की जनरेशन को ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन फ्यूजन भी दिखाता है। जानें उनके लुक की खास बातें-
- साड़ी डिटेल्स: शनाया ने इस लुक में शिमरी सीक्विन साड़ी को बेहद एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया है। साड़ी का फॉल और फिटिंग बॉडी टाइप को खूबसूरती से हाईलाइट करता है। वहीं, इसकी सॉफ्ट शाइन इसे ओवरड्रेस्ड बनाए बिना स्टनिंग बनाती है। युवाओं के लिए यह लुक इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें भारी कढ़ाई की जगह मिनिमल लेकिन ग्लैम एलिमेंट्स पर फोकस किया गया है।
- ट्रेंडी ब्लाउज: ब्लाउज की बात करें तो शनाया का स्लीक और कंटेम्पररी ब्लाउज डिजाइन इस लुक की जान है। डीप नेकलाइन और फिटेड सिलुएट साड़ी को एक बोल्ड टच देता है जो पार्टी, कॉकटेल नाइट्स या यंग वेडिंग फंक्शन्स के लिए बिल्कुल सही है। यह स्टाइल उन लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन है जो साड़ी पहनते हुए भी मॉडर्न अपील चाहती हैं।
- एक्सेसरीज: एक्सेसरीज के मामले में भी शनाया ने कम लेकिन क्लासी चॉइस रखी। मिनिमल ईयररिंग्स और सटल मेकअप ने उनके साड़ी लुक को बैलेंस किया है। हेयरस्टाइल को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में रखा जो यंग और फ्रेश वाइब देता है। यही वजह है कि यह लुक ओवरडन नहीं लगता और युवाओं को आसानी से कैरी करने लायक लगता है।
फैशन टिप: शनाया कपूर का यह सीक्विन साड़ी लुक आज की जनरेशन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। कॉलेज फेयरवेल, बर्थडे पार्टी या कॉकटेल इवेंट्स में इस तरह की साड़ी स्टाइलिंग आसानी से अपनाई जा सकती है। सही ब्लाउज, लाइट एक्सेसरीज और कॉन्फिडेंट एटीट्यूड के साथ यह लुक हर किसी को स्टार बना सकता है। कुल मिलाकर, शनाया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह यंग फैशन आइकन क्यों कहलाती हैं। उनका यह सीक्विन साड़ी अवतार ट्रेडिशनल आउटफिट्स को मॉडर्न ट्विस्ट देने की परफेक्ट मिसाल है जो युवाओं को जरूर इंस्पायर करेगा।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




