महंगी साड़ियों को हर बार ड्राई क्लीन नहीं करना, डॉली जैन ने बताया साफ करने का तरीका
Hack to clean silk, zari fabric saree without dry cleaning: महंगी, जरी, एंब्रायडरी और नाजुक सिल्क के धागों से बनी साड़ी को बार-बार ड्राई क्लीन करवाना उनकी शाइन और फैब्रिक को खराब कर देता है। ऐसे में साड़ी को साफ करने का डॉली जैन का हैक जरूर जानें।

कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं जो किसी स्पेशल ओकेजन पर बहुत कम देर के लिए ही पहनी जाती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं एक से दो बार इन साड़ियों को पहनकर भी ड्राई क्लीन करवा लेती हैं। जबकि फैब्रिक एक्सपर्ट का कहना है कि सिल्क जैसे नाजुक धागों से बनी साड़ी या फिर जिनमे महीन कारीगरी की गई हो उन साड़ियों को लगातार ड्राई क्लीन करवाने से खराब हो जाती हैं। लेकिन सवाल ये हैं कि पार्टी-शादी में पहनी ये साड़ियां अक्सर फ्लोर से टकराती हैं और गंदी हो जाती हैं। इस तरह की गंदी साड़ी को कैसे साफ किया जाए। जिससे ना साड़ी की खूबसूरती बिगड़े और सफाई भी हो जाए। इस सवाल का जवाब सेलिब्रेटी ड्रेपर डॉली जैन ने दिया है। उन्होंने बताया कि वो अक्सर अपनी उन साड़ियों को जो एक या दो बार पहनती हैं उन्हें किस तरह साफ करके रखती हैं।
डॉली जैन ने बताया साड़ी को क्लीन करने का हैक
ऐसी साड़ियां जो बहुत कम देर पहनी गई हैं और उनका केवल नीचे फॉल के पास वाला एरिया गंदा हुआ है। उन्हें साफ करने के लिए ड्रेपर डॉली जैन का आजमाया नुस्खा ट्राई करें। डॉली जैन ने बताया कि वो अपनी काफी सारी साड़ियों जो केवल नीचे की तरफ से गंदी होती है उन्हें क्लीन करने के लिए साड़ी के फॉल को निकालकर अलग कर लेती हैं। क्योंकि ज्यादातर साड़ी के निचले हिस्से पर लगी फॉल ही गंदी होती है और फॉल का काम साड़ी को प्रोटेक्ट करने का ही होता है।
इसलिए अपनी हर साड़ी में फॉल जरूर लगवानी चाहिए और जब भी साड़ी ना धोना हो तो गंदी हुई फॉल को निकालकर धोएं और दोबारा से लगवा लें। फॉल को दोबारा लगवाने पर आपके ड्राई क्लीन करवाने से कम पैसे खर्च होंगे और साड़ी भी खराब नहीं होगी। तो अगली बार जब आपको लगे कि पूरी साड़ी गंदी नहीं तो केवल नीचे की फॉल को धुलकर दोबारा से लगवा लें। ये हैक महंगी और कीमती साड़ी को ड्राई क्लीन के केमिकल से खराब होने से बचाएगी।
साड़ियों को धोने का कमाल का हैक
साड़ी के नाजुक कपड़े को डिटर्जेंट से धोने पर खराब होने का डर है तो इस हैक से साड़ी क्लीन करें। दस से बारह रीठा को भिगोकर सुबह इसे निचोड़कर पल्प को अलग कर लें। इसी पल्प से अपनी साड़ियों को धोकर सुखा लें। रीठा का नेचुरल फोमिंग नेचर साड़ी के नाजुक फैब्रिक और जरी को खराब होने से बचाएगा और साफ भी करेगा। आपको ड्राई क्लीन करवाने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


