Hartalika Teej: साड़ी के साथ कौन सी चूड़ी करेगी मैच, जान लें कंप्लीट मैचिंग लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरतालिका तीज पर लाल या हरा रंग छोड़कर पीली, ऑरेंज या फिर किसी और रंग की साड़ी को पहनने के लिए चुनी हैं तो वहीं बोरिंग मैचिंग चूड़ी पहनने का आइडिया छोड़ दें। उसकी बजाय कंट्रास्ट और ट्रेंडी रंगों की चूड़ी को मैच करें। यहां देख लें साड़ी-चूड़ी मैचिंग लिस्ट।

saree bangle matching idea
साड़ी-चूड़ी मैचिंग आइडिया

हरतालिका तीज पर रेडी होना है। जरूरी नहीं कि आप लाल या हरे रंग की ही साड़ी पहन रही हों। अगर आपने पूजा के लिए ऑरेंज, पिंक या यलो जैसे कलर को चुना है और समझ नहीं पा रहीं कि किस तरह की चूड़ी को पहनें, तो ये गाइड आपने काम आ सकती है। वैसे भी इन दिनों मैचिंग चूड़ी का ट्रेंड कम हो चुका है। पीले पर पीला और ऑरेंज पर ऑरेंज जैसे कलर की चूड़ी को पहनने का ख्याल छोड़कर इस मैचिंग लिस्ट को नोट कर लें। केवल हरतालिका तीज पर ही नहीं आगे ये चूड़ी और साड़ी की मैचिंग लिस्ट करवा चौथ, दिवाली जैसे त्योहारों पर रेडी होने के साथ ही वेडिंग फंक्शन में रेडी होने के भी काम आएगी।

साड़ी के कलर के मुताबिक कौन से रंग की चूड़ी करें मैच

लाल साड़ी

अगर आप लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो साथ में मैचिंग चूड़ी पहनने का आइडिया छोड़कर हरे या फिर गोल्डन रंग की चूड़ियों को पेयर करें। ये साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

हरी साड़ी

हरे रंग की साड़ी को पहनने के लिए चुना है तो इसके साथ लाल रंग की चूड़ी पहन सकती हैं। या फिर रानी पिंक कलर की चूड़ी को पहनें, ये ज्यादा ट्रेंडी लुक देगा और हटके लुक दिखेगा।

रॉयल ब्लू कलर की साड़ी

रॉयल ब्लू कलर यानी बिल्कुल फ्रेश वाइब्रेंट नीले रंग को चुना है और साड़ी पहन रही हैं तो साथ में एंब्रायडरी और प्रिंट के हिसाब से चूड़ी चुनें। जैसे कुछ रॉयल ब्लू कलर की साड़ी के साथ गोल्डन कलर की चूड़ियां सुंदर दिखती हैं वहीं कुछ जिनमे सिल्वर हिंट की डिजाइन बनी हो उसके साथ पर्ल की डिटेलिंग वाली चूड़ी को मैच करें। ये सुंदर दिखती हैं।

रानी पिंक साड़ी

फ्रेश, वाइब्रेंट रानी पिंक कलर त्योहार से लेकर वेडिंग फंक्शन में अलग ही नजर आती है। अगर आप भी पहनने वाली हैं रानी पिंक कलर तो इसके साथ हरे या नीले रंग की चूड़ी को मैच करें। जब भी चूड़ियों को मैच करें तो साड़ी पर बने प्रिंट और एंब्रायडरी को जरूर एक बार चेक करें। जिससे आपका लुक परफेक्ट और ट्रेंडी दिखे।

पीली साड़ी

पीले रंग के साथ मैचिंग पीले रंग की चूड़ी पहनने की गलती ना करें। ये आपके लुक को बोरिंग बना देगा। पीले रंग की साड़ी की साथ हरा, लाल या फिर पर्पल कलर की चूड़ी को मैच करें। पर्पल कलर न्यू एंड ट्रेंडी लुक देगा।

ऑरेंज साड़ी

साड़ी का कलर ऑरेंज या पीच शेड में हैं तो इस तरह के कलर के साथ चूड़ी का कलर रानी पिंक, लाल या हरा सुंदर दिखता है। जैसे पीच कलर की साड़ी है तो लाइट ग्रीन कलर की चूड़ी सॉफ्ट लुक क्रिएट करती है। वहीं ब्राइट ऑरेंज साड़ी के साथ लाल रंग भी हटके लुक देता है।

व्हाइट या क्रीम साड़ी

साड़ी का कलर व्हाइट या क्रीम यानि आइवरी शेड है तो साथ में गोल्डन कलर पहनकर पूरे लुक को फीका ना बनाएं। अगर आप त्योहार या वेडिंग फंक्शन में आइवरी कलर पहन रहीं और थोड़ा वाइब्रेंट लुक चाहती हैं तो साथ में मल्टीकलर की चूड़ी पहनें। या फिर लाल-हरी चूड़ी भी हटके दिखेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनसाड़ी के साथ कौन सी चूड़ी करेगी मैच, जान लें कंप्लीट मैचिंग लिस्ट