नई-नवेली भाभी संग सारा तेंदुलकर, पेस्टल साड़ी और ड्रेपिंग स्टाइल ने चुराई लाइमलाइट, कैसे रीक्रिएट करें ये लुक?

Mar 15, 2026 03:18 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Sara Tendulkar Saree look:  सारा तेंदुलकर नई नवेली भाभी सानिया चंडोक के साथ वेडिंग फंक्शन में पहुंची। जहां उनके पेस्टल साड़ी वाले सिंपल लुक को देखकर फैंस एक बार फिर से पिघल गए हैं और खूबसूरती देख जमकर तारीफ की, आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

नई-नवेली भाभी संग सारा तेंदुलकर,  पेस्टल साड़ी और ड्रेपिंग स्टाइल ने चुराई लाइमलाइट, कैसे रीक्रिएट करें ये लुक?

सारा तेंदुलकर की खूबसूरती देखकर पूरा इंटरनेट पिघल जाता है। भाई की शादी में पिंक साड़ी वाला लुक अभी फैंस भूले भी नहीं थे कि नई नवेली भाभी के साथ एक और लुक सामने आ गया। जिसमे उनका ट्रेडिशनल अंदाज और साड़ी बांधने का स्टाइल हर किसी को इंप्रेस कर गया। वैसे आप भी इस तरह के लुक को बहुत आसानी से रीक्रिएट कर लोगों की तारीफें बटोर सकती हैं।

सारा की पेस्टल सेज ग्रीन साड़ी

सारा तेंदुलकर नई नवेली भाभी सानिया चंडोक के साथ वेडिंग फंक्शन अटेंड करने पहुंची थीं। जहां पर उनकी सेज ग्रीन पेस्टल साड़ी काफी खूबसूरत दिख रही थी। सिल्क फैब्रिक की साड़ी सारा की स्किन टोन के साथ पूरी तरह फिट बैठ रही थी। इस साड़ी पर शैंपेन एंड आइवरी एंड गोल्डन शेड दिख रहे थे। वहीं लाइटिंग में साड़ी पर बने महीन फ्लोरल मोटिफ्स भी दिख रहे थे। वहीं किनारों पर बनी गोल्डन जरदोजी साड़ी को अट्रैक्टिव बना रहा था। साथ में किनारों पर बने एंब्रायडरी से मैच करते ब्लाउज को पेयर किया गया था। जिसकी स्कूप नेकलाइन और शार्ट स्लीव बिल्कुल सिंपल बट अट्रैक्टिव बना रहा था।

ड्रैपिंग थी सिंपल लेकिन स्टाइलिश

सारा ने हैवी सिल्क साड़ी को ड्रैप करने के लिए काफी स्टनिंग तरीका निकाला है। जिससे ना केवल इसे कैरी करना आसान हो रहा है बल्कि हाथों में ओपन पल्लू भी आसानी से फंसा है। पल्लू को वेस्टलाइन पर फिक्स करते हुए ब्लाउज के साथ बस्ट एरिया पर पिन से सेट किया गया है। फिर शोल्डर पर पिनअप कर हाथ के दूसरे साइड कलाई में फंसाया गया है। जिससे कि इस भारी-भरकम सिल्क साड़ी को कैरी करने में दिक्कत ना हो।

मिनमिल लुक और एक्सेसरीज

सारा अक्सर अपने मिनिमल मेकअप लुक से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। क्लीन क्लियर बेस पर पिंक ग्लॉसी न्यूड शेड लिपस्टिक और आंखों में आईलाइनर और वेल डिफाइन आइब्रो के साथ मेकअप को कंप्लीट किया गया है। अक्सर सारा हैवी हाईलाइटर को इग्नोर कर पिंक ब्लश चिक्स को ज्यादा प्रिफर करती हैं। जिससे वो ज्यादा नेचुरल ब्यूटीफुल नजर आती हैं। कुंदन की हैवी ज्वैलरी इस पेस्टल साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी है। तो अगर आप भी वेडिंग फंक्शन अटेंड करने वाली हैं तो इस तरह के सिंपल बट स्टनिंग लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।