सारा तेंदुलकर ने शेयर की फोटो, महाराष्ट्रियन नथ में खूबसूरती देखते रह जाएंगे

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर भाई के वेडिंग फंक्शन की फोटोज एक के बाद एक शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट फोटो सीरीज में उन्होंने कई सारी क्लिक्स को शेयर किया है। जिसमे वो मां के साथ महाराष्ट्रीयन नथ पहने पोज दे रहीं और उनका ये लुक इंप्रेसिव दिख रहा।

सारा तेंदुलकर ने शेयर की फोटो, महाराष्ट्रियन नथ में खूबसूरती देखते रह जाएंगे

सारा तेंदुलकर भाई अर्जुन तेंदुलकर की ड्रीमी वेडिंग फंक्शन की फोटोज एक-एक कर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मेंहदी फंक्शन की खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है। जिसमे वो होने वाली भाभी और मां के साथ पोज देते दिख रही हैं। मल्टीकलर के कुर्ते में रेडी सारा का लुक मेंहदी वाले दिन का अट्रैक्टिव दिख रहा। वहीं फैंस की निगाह उनकी नथ पर अटक गईं। सारा तेंदुलकर ने वेडिंग फंक्शन की कई फोटोज और वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो अलग-अलग लुक में रेडी दिख रही हैं। वहीं एक फोटो में जिसमे वो मां के साथ महाराष्ट्रीयन लुक में रेडी होकर पोज दे रहीं और तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

सारा तेंदुलकर शेयर फोटोज

सारा का महाराष्ट्रीयन अंदाज

सारा तेंदुलकर ने वैसे तो कई फोटोज शेयर की हैं। लेकिन एक तस्वीर जिसमे वो मां के साथ पोज दे रहीं। नीले रंग की साड़ी जिस पर गोल्डन बूटे बने हैं और साड़ी के साथ गोल्डन हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। गले में गोल्ड नेकलेस और नाक में ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रही है। जिसके साथ लो बन और बालों में गजरा भी फिक्स किया गया है। वहीं मां अंजलि तेंदुलकर साथ में ग्रीन हैवी जरी वाली सिल्क की साड़ी में रेडी हैं। सारा के लुक को देखकर लेडीज इंस्पायर हो सकती हैं। सिंपल साड़ी और साथ में लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए ब्यूटीफुल सी नथ को पहनकर रेडी हों। सेंटर पार्टेड लो बन और गोल्ड ज्वैलरी आपके लुक सिंपली एलिगेंट बना देगी।

सारा तेंदुलकर ने शेयर की भाभी की फोटोज

भाभी सानिया चंडोक के साथ शेयर की फोटोज

वहीं इन फोटो सीरीज में मेंहदी लगवाने के लिए सारा मल्टीकलर एथनिक आउटफिट को पहनकर रेडी हैं तो वहीं भाभी सानिया सुर्ख गुलाबी रंग के शार्ट कुर्ते में रेडी हैं। जिस पर गोल्डन गोटा वर्क किया गया है। मांगटीका और चोकर नेकपीस के साथ होने वाली दुल्हन का ये सिंपल बट ब्यूटीफुल लुक अट्रैक्टिव दिख रहा है।

सारा तेंदुलकर शेयर फोटोज

संगीत में दिखा था सारा का वाइब्रेंट लुक

भाई के संगीत सेरेमनी में सारा तेंदुलकर ने वाइब्रेंट लुक को चूज किया था। पर्पल शेड लहंगे और मल्टीकलर ब्लाउज के साथ भारी भरकम डल लेयर ज्वैलरी, मांगटीका और साथ में बालों में चोटी वाला लुक क्रिएट किया। चोटी पर लगी मिरर वाली एक्सेसरीज इस लुक को और भी खास बना रही थी और सारा ने संगीत सेरेमनी की क्लोजअप फोटोज शेयर की है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।