रॉयल जूलरी + फ्लोरल साड़ी = सपना चौधरी का परफेक्ट फेस्टिव लुक

Nov 26, 2025 11:05 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

इस लुक में सपना चौधरी ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत संगम पेश किया है। फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली साड़ी, स्टेटमेंट ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप ने उनके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल और फोटो-परफेक्ट बना दिया।

रॉयल जूलरी + फ्लोरल साड़ी = सपना चौधरी का परफेक्ट फेस्टिव लुक

हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और एंटरटेनर सपना चौधरी अपने देसी और एलिगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका नया साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें उनका स्टाइल, ग्रेस और कॉन्फिडेंस देखने लायक है। हल्के शेड की इस फ्लोरल हैंड-वर्क साड़ी में वह एकदम रॉयल और फोटो-रेडी लग रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने साड़ी को बखूबी स्टाइल भी किया है और परफेक्ट फैशन गोल्स दे रही हैं। आइए देखें इस लुक की पूरी स्टाइलिंग डिटेल्स-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साड़ी डिटेल्स: पेस्टल फ्लोरल मैजिक सपना ने पेस्टल न्यूड-शेड नेट साड़ी पहनी है। साड़ी पर 3D फ्लोरल एंब्रॉयडरी, मिनी सीक्वेन वर्क और ग्लास-बीड डिटेलिंग की गई है। बॉर्डर पर मल्टीकलर थ्रेडवर्क इसे और भी रिच वाइब देता है। पल्लू पर फुल फ्लोरल वर्क इस आउटफिट का सबसे स्टेटमेंट हिस्सा है।

डिजाइनर ब्लाउज: ब्लाउज में कलरफुल 3D फ्लोरल एंब्रॉयडरी और सीक्वेन्स का खूबसूरत मिक्स है। स्लीवलेस कट और डीप नेकलाइन मॉडर्न टच जोड़ते हैं। ब्लाउज के ब्राइट रंग साड़ी के हल्के शेड को खूबसूरती से बैलेंस करते हैं।

रॉयल ज्वेलरी: सपना ने मल्टी-लेयर पोल्की नेकपीस पहना है जिसमें ग्रीन, मरून और पिंक स्टोन लगे हैं। मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स और हैंड रिंग्स ने लुक को रॉयल फील दिया। ज्वेलरी का हैवी लुक साड़ी की नर्मी के साथ एक शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाता है।

हेयर एंड मेकअप: उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में हाफ-ओपन हेयरस्टाइल चुना है। फ्रंट में छोड़ें गए स्ट्रैंड्स चेहरे को फ्रेम करते हैं। वहीं, मेकअप में सॉफ्ट ब्राउन आइशैडो, न्यूड लिप्स और ग्लो-अप बेस शामिल है। यह मिनिमल मेकअप हैवी आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है।

फैशन टिप:

डिटेल्ड एंब्रॉयडरी, पेस्टल पैलेट और ज्वेलरी का रिच कॉम्बिनेशन सपना को एक रॉयल डीवा जैसा लुक देता है। पूरा लुक फोटोजेनिक, फेस्टिव और एलिगेंट है। यह साड़ी लुक शादी, रिसेप्शन या दिन के किसी फंक्शन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। आप भी उनकी तरह स्टाइलिश लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।