रेगुलर फिट जींस संग स्टनिंग टॉप! मृणाल ठाकुर से लेकर सामंथा के ये लुक लड़कियों के लिए हैं बेस्ट
How to look stunning in regular jeans like actress: जींस का कंफर्ट और साथ में स्टाइल का कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट आउटिंग लुक जरूर देख लें। जैसे सामंथा और मृणाल ठाकुर का ये दो लुक आपको वाइड लेग जींस के साथ टॉप पेयर करने में मदद करेगा।

Samantha Ruth Prabhu To Mrunal Thakur Actress Approve Look In Jeans: अगर आप जींस लवर गर्ल हैं और खुद को इस आउटफिट में कंफर्टेबल महसूस करती हैं तो ये समय बस आपके शाइन करने का है। सामंथा रूथ प्रभु से लेकर मृणाल ठाकुर के ये जींस में स्टनिंग लुक देखकर आप आसानी से स्टाइल को रीक्रिएट कर सकती हैं। जींस के साथ सेसी लुक देते ये टॉप्स ना केवल आपको ग्लैमरस दिखाएंगे बल्कि आपके कंफर्ट के साथ भी समझौता नहीं करेंगे। तो आने वाले स्प्रिंग सीजन में इस तरह के जींस वाले लुक को गर्ल्स आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
मृणाल ठाकुर का स्कार्फ टॉप
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। जिसमे उनका कॉलेज गोइंग लुक काफी इंटरेस्टिंग दिख रहा है। लेटेस्ट फोटोशूट में वो सिंपल प्रिंट वाले स्कार्फ टॉप के साथ वाइड लेंग जींस को पहनकर रेडी हैं। साथ में हील वाले पम्प्स और लाइटवेट ज्वैलरी लुक को परफेक्ट बना रही है। वाइड लेग जींस का कंफर्ट और साथ में स्टाइलिश दिखने वाले टॉप की तलाश में हैं तो इस तरह के वेस्ट पर लूज फिटेंड और स्पेगेटी स्लीव वाले स्कार्फ टॉप को वियर कर सकती हैं। बता दें कि मृणाल का ये टॉप ऑस्ट्रेलियन फैशन लेबल का है। जिसकी कीमत करीब 320 US डॉलर है यानी करीब 29,259 रुपये।
सामंथा रुथ का क्रॉप टॉप
लूज फिटेड जींस और क्रॉप टॉप का फैशन एक बार फिर समर सीजन में हिट रहेगा। सामंथा ने सैलून सेशन के लिए इस ब्यूटीफुल डुअल टोन वाले टैंक टॉप को कैरी किया है। जिसके साथ बकल अप डिजाइन की लूज फिटेड जींस को कैरी किया गया है। तो अगर आप सिंपल डे आउटिंग के लिए कंफर्ट बट स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो लूज फिटेड जींस संग ब्यूटीफुट फिटेड स्टनिंग टॉप्स के कलेक्शन को अभी से समर के लिए कलेक्ट कर लें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


