
रश्मिका मंदाना से लेकर जिनीलिया के इन लेटेस्ट डिजाइन कुर्ते को ट्राई करें, मिलेगा हटके लुक
Latest Style Kurta Design: अगर आप अभी भी वहीं नी लेंथ वाले कुर्ते सिलवा रही हैं तो फौरन छोड़ दें। रश्मिका मंदाना से लेकर डायना पेंटी, जीनिलिया डिसूजा के इन स्टनिंग डिजाइन को देखकर स्टिच करवाएं और सिंपल मौके पर भी स्टनिंग लुक पाएं।
कुर्ता पायजामा लेडीज का एवरग्रीन होता है। किसी भी ओकेजन पर अगर कुछ सिंपल और ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो कुर्ते को पहनना ज्यादातर महिलाएं पसंद करती हैं। क्योंकि इसे कैरी करना आसान है और कंफर्टेबल भी रहता है। लेकिन इन दिनों वहीं लांग नी लेंथ वाले कुर्ते और सिगरेट डिजाइन पैंट को सिलवाने का आइडिया छोड़ दें। क्योंकि इस दिवाली एक के बाद हीरोइनों ने कुर्ते में स्टनिंग लुक शेयर किए। जो लेटेस्ट ट्रेंड है और आपको वेडिंग फंक्शन से लेकर किसी भी स्पेशल फेस्टिवल में हटके लुक देंगे।


रश्मिका मंदाना की शार्ट कुर्ती
रश्मिका मंदाना ने मूवी के ट्रेलर लांच पर ऑफ व्हाइट शेड की शार्ट कुर्ती और फ्लेयर पलाजो कैरी किया था। जिसे पूरी तरह ट्रेडिशनल बनाने के लिए हैवी ग्रीन दुपट्टे के साथ पेयर किया गया। वहीं हैवी ईयररिंग्स और माथे पर बिंदी इस पूरे लुक को देसी बनाने के लिए काफी थी और रश्मिका को गॉर्जियस दिखा रही थी। तो अगर आप वेडिंग ओकेजन में भीड़ में हटके दिखना चाहती हैं तो इस तरह के लुक को ट्राई कर सकती हैं।

जीनिलिया डिसूजा का लूज फिटेड कुर्ता
लूज फिटेड कुर्ते का ट्रेंड कई बार क्लासी लुक देता है। तो अगर आप सर्दियों में वेडिंग फंक्शन में शामिल हो रही हैं तो कश्मीरी कढ़ाई वाले खूबसूरत कुर्ते को जीनिलिया के जैसे स्टिच करवा लें। ये काफी एलिगेंट दिखेगा।

डायना पेंटी का स्टनिंग कुर्ता
सलवार में एंब्रायडरी और शार्ट लेंथ वाले एस्मेट्रिक कुर्ते को लूज फिटेड डिजाइन में सिलवाकर पहनें। ये काफी खूबसूरत और किसी त्योहार पर कंफर्टेबल दिखेगा।

शार्ट कुर्ती का है ट्रेंड
शरारा में ट्रेंड अभी पुराना नहीं हुआ है। लेकिन कुर्ती के साथ पैंट की स्टाइल भी चेंज हो चुकी है। शार्ट लेंथ कुर्ती और साथ में स्ट्रेट पैंट में रेडी जीनिलिया का लुक बिल्कुल यूनिक है। वहीं इसे पूरी तरह ट्रेडिशनल बनाने के लिए हैवी दुपट्टे को पेयर किया गया है। जो काफी ब्यूटीफुल दिख रहा है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




