Rashmika Mandanna: महारानी वाले लुक में रश्मिका मंदाना, ब्लाउज देख करवा चौथ पर कर लेंगी कॉपी

लाइव हिन्दुस्तान
share

रश्मिका मंदाना आने वाली मूवी के प्रमोशनल इवेंट में आइवरी शेड की साड़ी और रेड फुल स्लीव ब्लाउज में महारानी लुक में नजर आईं। उनका ये लुक करवा चौथ और दिवाली फेस्टिवल पर रेडी होने के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, यहां देखे लुक की डिटेलिंग।

rashmika mandana look prefect for karwa chauth
फुल स्लीव रेड ब्लाउज और आइवरी साड़ी में रश्मिका मंदाना का फेस्टिवल रेडी लुक

रश्मिका मंदाना का देसी लुक हर बार लेडीज को इंप्रेस कर लेता है। प्यारी सी मुस्कान और चमकती आंखों के साथ ब्यूटीफुल साड़ी में रेडी रश्मिका को देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। लेटेस्ट लुक की बात करें तो पति विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची रश्मिका का लुक त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। आइवरी साड़ी और रेड ब्लाउज करवा चौथ से लेकर दिवाली के फेस्टिवल में कॉपी किया जा सकता है। अगर आपको भी रश्मिका के इस लुक की डिटेलिंग चाहिए तो नोट कर लें साड़ी से लेकर ज्वैलरी से जुड़ी ब्यूटीफुल डिटेलिंग।

आइवरी सिल्क की साड़ी में रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म रानाबली के प्रमोशनल इवेंट के लिए रेडी हुईं थी। जहां पर विजय देवरकोंडा के साथ पहुंची। इवेंट में रश्मिका ने ब्यूटीफुल आइवरी शेड की सिल्क की साड़ी को चुना था। जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी से स्लिम बॉर्डर क्रिएट किया गया था। वहीं पल्लू पर गोल्डन टेसल भी लगे थे, जो साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। बता दें कि रश्मिका की ये साड़ी डिजाइनर मृणालिनी राव के कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। वहीं साड़ी संग पहना ब्लाउज इस लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

फुल ब्लाउज की डिटेलिंग ने दिया महारानी लुक

आइवरी साड़ी के साथ रश्मिका ने रेड कलर के फुल स्लीव ब्लाउज को चुना। जिसमे स्लीप थोड़ी सी चूड़ियों को क्रिएट किया गया था। वहीं शोल्डर, नेकलाइन और स्लीप गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज को महारानी लुक दे रहा था। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ बैकलेस डिजाइन गॉर्जियस दिख रही थी।

ज्वैलरी भी दिखी खास

इस स्टनिंग से साड़ी लुक को रश्मिका ने गोल्डन लाइटवेट चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया। माथे पर छोटी सी लाल बिंदी, ग्लिटरी लिपस्टिक और स्लीक लो बन में लाल गुलाब इस लुक को खूबसूरत बना रहे थे। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज के ऊपर ब्रेसलेट और भी ज्यादा स्टनिंग लुक क्रिएट कर रहा था।

करवा चौथ से लेकर दिवाली के लिए है परफेक्ट लुक

अगर आप करवा चौथ के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक की तलाश में हैं तो रश्मिका मंदाना के इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। आइवरी शेड साड़ी के साथ रेड ब्लाउज का कॉम्बिनेशन क्लासिक बनता जा रहा है। जिसे आप किसी भी फैब्रिक या डिजाइन की साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। साथ में गोल्डन ज्वैलरी लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगी। तो इस बार करवा चौथ या दिवाली पर रेडी होना है तो रश्मिका के इस लुक से जरूर इंस्पिरेशन लें।

रश्मिका मंदाना

ढाई लाख की साड़ी में रश्मिका

बीते दिनों अंबानी के इवेंट में शामिल होने पहुंची रश्मिका का लुक भी वायरल हो रहा था। डीप पर्पल बांधनी पैटर्न की साड़ी में रश्मिका हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं गोल्डन एंब्रायडरी से जड़ा ब्लाउज और साड़ी का बॉर्डर शानदार दिखा। जिसे मिसेज मंदाना ने सिंपल शोल्डर प्लीट्स साड़ी ड्रैप के साथ कैरी किया था। वहीं लो स्लीक बन और हैवी ईयररिंग्स उन लेडीज के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं जो अपने लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना नहीं चाहतीं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनरश्मिका मंदाना का महारानी वाला लुक, ब्लाउज देख करवा चौथ पर कर लेंगी कॉपी