
ऑरेंज साड़ी में रश्मि देसाई का देसी ग्लैम, फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन
रश्मि देसाई का ऑरेंज साड़ी लुक पारंपरिक और क्लासी स्टाइल का खूबसूरत उदाहरण है। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी, एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज, पर्ल ज्वेलरी और सटल मेकअप उनके पूरे आउटफिट को क्लासिक और रॉयल अपील देता है।
टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई हमेशा अपने फैशन और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पारंपरिक ऑरेंज साड़ी में नजर आ रही हैं। इस ट्रेडिशनल लुक में उनकी सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन संगम दिखाई देता है। ऑरेंज कलर ना केवल उनकी स्किनटोन को कॉम्प्लिमेंट करता है, बल्कि त्योहारों और फंक्शंस के लिए भी परफेक्ट चॉइस माना जाता है। गोल्डन बॉर्डर, मिनिमल मेकअप और क्लासिक ज्वेलरी इस लुक को और आकर्षक बना रहे हैं। रश्मि का यह लुक उन महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन है जो इंडियन एथनिक स्टाइल में एलिगेंट और ग्रेसफुल अपीयरेंस चाहती हैं। आइए जानते हैं इस पारंपरिक लुक की डीटेल्ड स्टाइलिंग के बारे में।
1. ऑरेंज साड़ी का चुनाव
रश्मि ने ऑरेंज रंग की पारंपरिक सिल्क-स्टाइल साड़ी पहनी है। साड़ी का गोल्डन बॉर्डर इसे रिच और फेस्टिव लुक दे रहा है। वहीं, हल्के फ्री-पल्लू ड्रेपिंग स्टाइल से लुक एकदम क्लासी दिखाई देता है।
2. एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला ब्लाउज
ब्लाउज पर गोल्ड मिरर-वर्क और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है।शोल्डर से स्लीव तक किया गया हाई-डिटेलिंग वर्क साड़ी के कॉन्ट्रास्ट को और उभारता है।
3. ट्रेडिशनल ज्वेलरी कॉम्बिनेशन
रश्मि ने पर्ल चोकर सेट पहनकर लुक को रॉयल टच दिया है। बालों में पहना गया मोती वाला मांग-टीका चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है। मल्टी-लेयर्ड पर्ल झुमके साड़ी के रंग और मेकअप दोनों के साथ संतुलन बनाए रखते हैं। ग्रीन और व्हाइट चूड़ियों का कॉम्बो भी हाथों में खूबसूरत कंट्रास्ट बनाता है।
4. हेयरस्टाइल और मेकअप
उन्होंने मैसी-ब्रेडेड हेयरस्टाइल अपनाया है जो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बिल्कुल फिट बैठता है। न्यूड फाउंडेशन बेस, स्मोकी आईज और डीप रोज लिपस्टिक- मेकअप को सटल लेकिन ग्लैमरस बनाते हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी पूरे लुक में इंडियन टच एड करती है।
फैशन टिप: रश्मि का यह ट्रेडिशनल ऑरेंज साड़ी लुक एकदम पिक्चर-परफेक्ट और फेस्टिव-रेडी है। यह लुक पूजा, त्योहार, शादी या रिसेप्शन जैसे अवसरों के लिए बेस्ट इंस्पिरेशन है। उनके स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो कर आप भी अपने लिए स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




