रानी मुखर्जी का सफेद साड़ी में दिलकश अंदाज, कजरारी आंखे, मिनिमल ज्वैलरी चुरा रही फैंस का दिल
Rani Mukerji latest look: रानी मुखर्जी इन दिनों नई फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच रानी का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो सफेद रंग की साड़ी में बेहद अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक को देखकर लेडीज जरूर टिप्स ले सकती हैं।

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। साथ ही बॉलीवुड में करियर के 30 साल पूरे होने पर वो यश राज स्टूडियो भी पहुंचीं। जहां उनका खूबसूरत अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है। सफेद रंग की साड़ी और कजरारी आंखों के साथ उनकी दिलकश आवाज को सुनकर फैंस दीवाने हो रहे। वहीं लेडीज रानी के इस लुक को देखकर जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कैसे 47 की उम्र में आप रानी के लेज इज मोर वाले अंदाज में रेडी होकर सबकी अटेंशन चुरा सकती हैं।
व्हाइट साड़ी में लगीं खूबसूरत
रानी मुखर्जी ने शो में आने के लिए सफेद रंग की ब्यूटीफुल साड़ी को चुना। ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी पर व्हाइट मैचिंग के फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था। साड़ी की डिजाइन लुक को बेहद सादगीभरा बना रही थी। वहीं साड़ी के किनारों पर मैचिंग व्हाइट कलर के लैस को लगाया गया था। जो साड़ी को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं स्लीवलेस ब्लाउज जिसकी वी नेकलाइन शार्ट थी। और इस पूरे लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए काफी दिख रही थी। बगैर स्किन शो किए रानी मुखर्जी इस साड़ी में नेचुरली खूबसूरत नजर आ रही थीं।
आई मेकअप से लेकर ज्वैलरी थी खास
बगैर पूरे लुक को हैवी बनाए रानी मुखर्जी ने साड़ी के साथ कानों में डायमंड स्टड और गले में थिन गोल्डन चेन के साथ इस लुक को पूरा किया है। वहीं हाथों में भी सिंगल ब्रेसलेट क्लासी दिख रहा था। बात करें मेकअप की तो स्मोकी आई मेकअप रानी की भूरी आंखों की खूबसूरती बढ़ा रही थी। जिसके साथ मिनमिल बैलेंस्ड हाईलाइटर और रोज गोल्ड ब्लश खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है। साथ में ब्राउन ग्लॉसी लिपस्टिक रानी मुखर्जी के 20s के दौर की याद दिला रहा। तो अगर आप सोचती हैं कि हैवी साड़ी और हैवी ज्वैलरी में ही अट्रैक्टिव दिखा जा सकता है तो रानी मुखर्जी के इस लुक को जरूर बुकमार्क कर लें। जिसमे वो मिनिमल ज्वैलरी और हाई कंट्रास्ट आई मेकअप के साथ खूबसूरत नजर आ रही हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


