पीली साड़ी में रकुल प्रीत सिंह! रामायण की शूपर्णखा का 'अप्सरा लुक'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rakul Preet Singh in Yellow Saree: रामायण के ट्रेलर लांच में पहुंची रकुल प्रीत सिंह का साड़ी वाला लुक गॉर्जियस नजर आ रहा है। यलो साड़ी संग कुंदन ज्वैलरी में रेडी रकुल किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आ रहीं।

रकुल प्रीत सिंह इन यलो साड़ी
रकुल प्रीत सिंह इन यलो साड़ी

रामायण के ट्रेलर लांच में राम और सीता के साथ मूवी के और कैरेक्टर भी पहुंचे थे। जिसमे सीता बनीं सई पल्लवी के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। फिल्म में शूपर्णखा का रोल प्ले कर रहीं रकुल प्रीत सिंह इवेंट में किसी अप्सरा से कम नहीं दिखीं। यलो साड़ी में स्टेज पर पहुंची तो उनका ग्लो कैमरे की लाइमलाइट चुरा रहा था। वहीं रकुल ने अपने इस खूबसूरत लुक की फोटोज भी फैंस के लिए इंस्टा पर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे रकुल का ये ट्रेडिशनल लुक देख आपको भी ऐसे ही रेडी होने का दिल कर जाएगा। तो इस लुक से गर्ल्स लें इंस्पिरेशन।

रकुल प्रीत सिंह

यलो साड़ी में अप्सरा बनी रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह का ये लुक पूरी तरह डिकोड करना है तो हर एक डिटेल बेहद खास नजर आएगी। अगर आप वेडिंग फंक्शन में हटके और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो पूरे लुक पर काम करना जरूरी है। रकुल का ये लुक बेहद खास है। ब्राइट यलो कलर की सिल्क की साड़ी जिस पर गोल्डन जरी की लाइनिंग वाली डिजाइन बनी थी। वहीं साड़ी की ड्रैपिंग इसे अट्रैक्टिव बना रही थी। ब्लाउज को हाईलाइट करने के साथ सिंपल ड्रैपिंग साड़ी को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। ओपन शोल्डर पल्लू को इस तरह से कंधे पर रखा गया था कि उनका ऑफ शोल्डर ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती को इनहैंस कर रहा था।

गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज ने बनाया लुक को खास

सिंगल कलर वाली साड़ी को रकुल ने गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसकी ऑफ शोल्डर डिजाइन ग्लैमर और हॉटनेस ऐड कर रही थी।

रकुल प्रीत सिंह

ज्वैलरी ने बनाया लुक को खास

अनकट डायमंड और कुंदन की ज्वैलरी से इस यलो साड़ी को पेयर किया गया था। जो रकुल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। कुंदन से सजी डबल लेयर वाली कमर बंद, हाथों में कंगन और स्टेटमेंट रिंग के साथ चोकर हैवी नेकपीस को पेयर किया गया है। वहीं कानों में हैवी कुंदन स्टड के साथ ईयर चेन को अटैच किया गया है। वेडिंग फंक्शन में रेडी होना है तो रकुल प्रीत सिंह का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है, जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा।

मेकअप और हेयरस्टाइल

ब्राउन न्यूड लिप शेड, सॉफ्ट कोहल ब्राउन आई लाइनर और गोल्ड आईशैडो के साथ लिप्टेड चिक बोंस और परफेक्ट शेप आईब्रोज खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी है। वहीं सेंटर पार्टीशन ओपन वेवी हेयर को ईयरचेन के साथ फिक्स किया गया है। जिससे ये पूरा लुक किसी अप्सरा की तरह फील दे रहा है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।