मेहंदी से पहले हाथों पर लगाएं ये 1 चीज! गहरा चढ़ेगा रंग, हफ्तों तक भी नहीं उतरेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो पहले हाथों पर ये एक चीज अप्लाई कर लें। बहुत ही गहरा और लॉन्ग लास्टिंग कलर आएगा। अगर आपको डार्क रंग की मेहंदी पसंद है, तो ये टिप्स आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

Apply This 1 Thing Before Mehndi for Dark Colour
मेंहदी से पहले हाथों पर लगाएं ये 1 चीज

रक्षाबंधन वाले दिन हाथों पर मेहंदी रचाना हर महिला को पसंद होता है। ज्यादातर महिलाएं त्योहार से एक दिन पहले ही अपने हाथों पर सुंदर मेंहदी के डिजाइन बना लेती हैं। लेकिन मेंहदी का मजा भी तभी है, जब इसका रंग गहरा आए। कई बार घंटों रखने के बाद भी मेंहदी ज्यादा गाढ़ी नहीं रचती और कुछ ही दिनों में इसका रंग फीका पड़ने लगता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर मेंहदी लगाने से पहले आप ये एक काम कर लें, तो रंग बहुत ही गहरा और सुंदर आ सकता है? ये कोई आज का नुस्खा नहीं है, बल्कि सदियों से फॉलो किया जा रहा है। अगर आप भी चाहती हैं कि रक्षाबंधन पर आपकी मेंहदी का रंग भी डार्क और सुंदर आए तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं।

हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले ये 1 काम करें

रक्षाबंधन पर हाथों में मेंहदी लगाने वाली हैं और चाहती हैं कि रंग बिल्कुल गहरा आए, तो पहले ये एक काम जरूर कर लें। इसके लिए बस आपको हाथों पर नीलगिरी का तेल लगाना है। दरअसल नीलगिरी का तेल हाथों को गर्माहट देने का काम करता है, जिससे मेहंदी का रंग अच्छे से रिलीज हो कर गहरा आता है। इसके लिए आपको अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लेने हैं, फिर उनपर नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे ले कर अच्छे से मसाज कर लेनी है।

काम की टिप- नीलगिरी का तेल आपको आराम से ऑनलाइन या ऑफलाइन मिल जाएगा। कई लोग इसे मेंहदी के तेल के नाम से भी जानते हैं।

क्या कोई और तेल लगा सकते हैं?

कुछ लोग नीलगिरी के तेल की जगह लौंग का तेल भी लगाते हैं। लेकिन लौंग का तेल काफी तेज हो सकता है, इससे हाथों में खुजली, इरीटेशन की समस्या हो सकती है। अगर आप लौंग का तेल लगाना ही चाहती हैं, तो मेंहदी हटाने के बाद कुछ बूंद ले कर अप्लाई कर सकती हैं। इसके अलावा कोई भी तेल जैसे- सरसों का तेल, नारियल का तेल या क्रीम-लोशन मेंहदी लगाने से पहले हाथों पर ना लगाएं, इससे मेंहदी का रंग हाथों पर अच्छी तरह नहीं चढ़ पाता।

मेहंदी का रंग गहरा ना आए तो क्या करें?

मेहंदी हटाने के बाद अगर उसका रंग गहरा ना आया हो, तो आप थोड़ा सा बाम ले कर हाथों में रब कर सकती हैं। बाम लगाकर रखने से कुछ ही घंटों में मेंहदी का रंग गहरा होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा आप लौंग का धुआं भी दे सकती हैं। इसके लिए तवे पर थोड़ी सी लौंग भून लें और उसके धुएं से हाथों को सेकें। ये स्टेप आपको मेहंदी हटाने के तुरंत बाद करना चाहिए। साथ ही अपने हाथों पर कम से कम 5-6 घंटों के लिए पानी ना लगने दें।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनमेहंदी से पहले हाथों पर लगाएं ये 1 चीज! गहरा चढ़ेगा रंग, हफ्तों तक भी नहीं उतरेगा