Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनradhika merchant wore nita ambani vintage diamond necklace as bracelet with anamika khanna designed jewelled crop top
नीता अंबानी के हार को ब्रेसलेट बनाकर राधिका ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, हीरे-मोती जड़े स्कर्ट-टॉप पर ठहरी निगाहें

नीता अंबानी के हार को ब्रेसलेट बनाकर राधिका ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, हीरे-मोती जड़े स्कर्ट-टॉप पर ठहरी निगाहें

संक्षेप:

राधिका मर्चेंट अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं लेकिन इस बार उनका क्रिएटिव फैशन सेंस सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि बेहद इनोवेटिव भी था। राधिका के लुक को देखकर उनका अपनी सास नीता के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग साफ नजर आता है।

Dec 02, 2025 09:30 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुकेश और नीता अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट अपने फैशन सेंस से हर बार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाती हैं। राधिका मर्चेंट की लेटेस्ट वारयल तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। राधिका मर्चेंट अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं लेकिन इस बार उनका क्रिएटिव फैशन सेंस सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि बेहद इनोवेटिव भी था। राधिका के लुक को देखकर उनका अपनी सास नीता के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग साफ नजर आता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रेसलेट की तरह पहना सास का नेकलेस

राधिका ने अपने इस लुक में स्टाइल जोड़ने के लिए सास नीता का गोलकुंडा डायमंड नेकलेस हाथ में ब्रेसलेट की तरह पहना। गोलकुंडा डायमंड बेहद दुर्लभ होता है। बता दें, कोहिनूर भी एक गोलकुंडा डायमंड ही है। राधिका का ये जेस्चर उनका अपनी सास नीता अंबानी के साथ मजबूत बॉन्ड दिखाता है।

राधिका का हाई-फैशन आउटफिट

राधिक हाल ही में अपने ब्लैक ब्यूटी लुक में नजर आईं। राधिका ने वायरल तस्वीरों में अनामिका खन्ना का डिजाइनर स्लीवलेस ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस राउंड डीप नेकलाइन और पतली स्ट्रिप्स वाले क्रॉप टॉप की खासियत यह है कि इसे डायमंड, सिल्वर, एप्लीक, मोतियों और बीडवर्क वाली जूलरी से सजाया गया है। जो राधिका के रॉयल लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत बना रहा था।

प्लेन ब्लैक स्कर्ट ने बैलेंस किया लुक

राधिका ने महंगे जूलरी पीसेज से जड़े क्रॉप टॉप लुक को बैलेंस करने के लिए उसके साथ प्लेन स्कर्ट को कैरी किया। उन्होंने टॉप के साथ हाई वेस्ट स्कर्ट पेयर की है। स्कर्ट की लेंथ राधिका ने फुल ही रखी है। जिससे उनका लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश और परफेक्ट लग रहा है।

Radhika Merchant

एमराल्ड इयररिंग्स ने कंप्लीट किया लुक

राधिका ने अपने स्कर्ट- टॉप लुक को कंप्लीट करने के लिए कान में हार्ट शेप एमराल्ड इयररिंग्स पहनें। जबकि गले को गाली रखा। मेकअप का बात करें तो राधिका ने मेकअप मिनिमल ही रखा।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।