
राधिका मर्चेंट का दिवाली पार्टी लुक है शानदार, अनारकली कुर्ते में मिल रही देसी वाइब्स
Radhika Merchant Diwali Look: रिलायंस की दिवाली पार्टी के लिए लास्ट नाइट रेडी हुईं अंबानी फैमिली की छोटी बहू का स्टनिंग लुक सामने आया है। जिसमे अनारकली कुर्ते की डिजाइन से लेकर एक्सेसरीज तक अट्रैक्टिव दिख रही है। देखें लुक…
राधिका मर्चेंट का दिवाली लुक स्टनिंग दिख रहा है। रिलायंस की दिवाली पार्टी के लिए रेडी हुईं अंबानी फैमिली की छोटी बहू पूरी तरह से देसी रंग में रंगी दिखीं। लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी या लहंगा चुनने की बजाय ब्यूटीफुल से अनारकली कुर्ते को चुना। जिसकी डिजाइन से लेकर कलर तक सबकुछ स्टनिंग दिख रहा था। वहीं राधिका ने इस अनारकली कुर्ते को ब्यूटीफुल तरीके से स्टाइल किया था। जो पूरी तरह फेस्टिव वाइब देने के लिए काफी दिख रहा था।

अनारकली कुर्ते में राधिका मर्चेंट का लुक
दिवाली पार्टी के लिए जब सारी लड़कियां एक्साइटेड रहती हैं तो अंबानी फैमिली की बहू कैसे पीछे रह सकती हैं। रिलायंस की दिवाली पार्टी के लिए लास्ट नाइट राधिका मर्चेंट ने ब्यूटीफुल पिंक एंड गोल्ड शेड के अनारकली कुर्ते को पहना था। जिसे डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से खास राधिका के लिए कस्टमाइज किया गया था। जिसे छोटी बहू ने मिनिमल बट एथिनिक ज्वैलरी के साथ एक्सेसरसाइज किया और उनका लुक पूरी तरह से ओकेजन के लिए परफेक्ट दिख रहा था।

कुछ ऐसा था राधिका मर्चेंट का आउटफिट
राधिका की फोटोज सामने आते ही उनके ब्यूटीफुल लुक्स को डिकोड करना आसान हो गया। खासतौर पर उनकैा स्टनिंग अनारकली कुर्ता जिसकी डिजाइन इंप्रेसिव दिख रही थी और किसी भी नई बहू के लिए परफेक्ट थी। गुलाबी एंड गोल्ड शाइन वाले इस कुर्ते को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया था। जिसकी बाजुओं पर गोटा वर्क था। साथ में ग्लिटर वाले टेसल, बीडेड वर्क, जरी वर्क और साथ में धागों का काम भी कुर्ते पर नजर आ रहा है। अंगरखा डिजाइन का ये कुर्ता फ्रंट से बंदगला नेकलाइन के साथ स्टिच किया गया था। लेकिन बैक पर डीप बैकलेस डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही थी। वहीं फुललेंथ स्लीव और फ्लोई डिजाइन परफेक्ट थी। जिसे राधिका ने पलाजो पैंट के साथ पेयर किया है। साथ में हैवी सिल्क दुपट्टा को हाथों पर कैरी किया गया है।
कुर्ते के साथ एक्सेसरीज थी शानदार
वहीं इस अनारकली कुर्ते के साथ मैच पोल्की और डायमंड की ज्वैलरी भी शानदार थी। ईयरचेन में कनेक्टेड स्टनिंग झुमका परफेक्ट था। जिसे बालों में बन और उसमे लगे गजरे के साथ कंप्लीट किया गया था। वहीं बड़े से सेंट्रल डायमंड वाली रिंग चुपके से ध्यान खींच रही। जो राधिका मर्चेंट के इस लुक को रॉयल बनाने के लिए काफी दिख रही थी। तो अब आप ही फोटोज देख तय करें कैसा है राधिका मर्चेंट का ये लुक।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




