राधिका मर्चेंट का गुलाब के फूलों वाला लुक, बैकलेस ड्रेस में यूं दिया पोज
Radhika Merchant Red Rose Dress Stuns On Valentine Day: अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का वैलेंटाइन लुक वायरल हो रहा। जिसमे वो ब्यूटीफुल सी रेड रोज वाली ड्रेस को पहनकर रेडी हैं। विदेशी ब्रांड की बैकलेस ड्रेस में उनका लुक बेहद खास है।

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का एक और लुक सामने आया है। जिसमे वो सुर्ख लाल रंग के गुलाब के फूलों सी सजी सुंदर ड्रेस को पहनकर रेडी हैं। वैलेंटाइन डे के दिन वायरल हो रहे इस आउटफिट में राधिका मर्चेंट हमेशा की तरह अट्रैक्टिव दिख रहीं। वहीं उनकी ये ड्रेस भी बेहद खास है, जिसे न्यूयार्क बेस्ड विदेशी ब्रांड से कस्टमाइज करवाया गया है। ये रहीं राधिका मर्चेंट की स्टनिंग फोटोज और ड्रेस की डिटेल।
राधिका मर्चेंट का रेड रोज ड्रेस में स्टनिंग लुक
वैलेंटाइन डे के दिन रेडी होने के लिए ब्यूटीफुल सी रेड ड्रेस को बुकमार्क करना है तो राधिका मर्चेंट का ये लुक जरूर सेव कर लें। इस साल नहीं तो नेक्स्ट ईयर ये लुक जरूर काम आएगा। इस तरह के लुक फॉरएवर होते हैं। दरअसल, वैलेंटाइन डे पर राधिका मर्चेंट का रेड रोज वाली ड्रेस का लुक वायरल हो रहा है। बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के भांजे के वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। जिसमे अंबानी फैमिली की लेडीज का स्टनिंग लुक सामने आ रहा है। इन्हीं लुक्स में से एक लुक में राधिका मर्चेंट सुर्ख लाल रंग की ड्रेस को पहनकर रेडी हैं। जो कि न्यूयार्क बेस्ड डिजाइनर ऑस्कर डी ला रेंटा के कस्टम रोसेड गाउन प्री फॉल 2023 के कलेक्शन से लिया गया है।
ड्रेस की डिजाइन है अट्रैक्टिव
लैस से बने गुलाब के फूल ड्रेस को बेहद अट्रैक्टिव बना रहे। वहीं हाई हॉल्टर नेकलाइन, स्लीवलेस डिजाइन स्टाइलिश बना रही तो वहीं ड्रेस की बैकलेस डिजाइन अपीलिंग लग रही। स्कर्ट पर की गई हैवी रिच लेयरिंग और रफल डिजाइन अट्रैक्टिव है। वहीं गुलाब के फूलों सी बनी डिजाइन इस ड्रेस का असली चार्म है। जो इस आउटफिट को ड्रीमी वैलेंटाइन ड्रेस बना रही। जिसे पहनना शायद हर लड़की की ख्वाहिश होगी।
यूं पूरा किया इस ड्रेस का स्टाइल
मेकअप आर्टिस्ट लवलीन ने राधिका मर्चेंट की ब्यूटीफुल फोटोज को अपलोड किया है। इस लुक में भी राधिका मर्चेंट की ज्वैलरी का लेवल काफी हाई है। एमरॉल्ड ग्रीन स्टेटमेंट ओवरसाइज ईयररिंग्स के साथ डायमंड मिक्स एमरॉल्ड ब्रेसलेट और बोल्ड मैचिंग रिंग्स इस लुक को स्पेशल बना रही।
वहीं सॉफ्ट और एलिगेंट मेकअप नेचुरल ब्यूटी को इनहैंस कर रहा। न्यूड आईशैडो, शार्प विंग्ड आईलाइनर, डबल कोटेड मस्कारा वाली आईलैशेज के साथ डिफाइन आईब्रो परफेक्ट दिख रही। वहीं रोजी ब्लश्ड चिक्स, हाईलाइटर और न्यूड लिपस्टिक रेड ड्रेस को हाईलाइट करने के लिए काफी है। वहीं बालों में स्लीक,सेंटर पार्टेड लो बन बनाया गया है जो इस लुक को क्लासिक बना रहा है।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



