Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनradhika merchant anant ambani welcome lionel messi in jamnagar chhoti bahu look simply alluring in black outfit
अंबानी की छोटी बहू का मेसी के साथ वाला फोटो वायरल, जानें लुक में ऐसा क्या था खास

अंबानी की छोटी बहू का मेसी के साथ वाला फोटो वायरल, जानें लुक में ऐसा क्या था खास

संक्षेप:

Radhika Merchant Twin Black Outfit With Anant Ambani: फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने इंडिया टूर पर हैं और दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बाद जामनगर पहुंचे। जहां उनका वेलकम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट ने किया। इस मौके पर राधिका का सिंपल ब्लैक आउटफिट परफेक्ट नजर आया।

Dec 17, 2025 04:23 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फुटबॉलर लियोनेल मेसी इन दिनों इंडिया में GOAT टूर पर हैं। इस टूर में कोलकाता, मुंबई, दिल्ली में फैंस से मिलने के बाद वो गुजरात के जामनगर में पहुंचे। जहां पर उनका वेलकम मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने किया। वर्ल्ड कप विनर अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने जामनगर में वनतारा- वाइल्ड लाइफ रेस्यू एंड कंजर्वेशन सेंटर का दौरा किया और वहां पर रह रहे वाइल्ड लाइफ एनिमल को देखने के साथ ही मंदिर में भी विजिट किया। और, अब इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। इन फोटोज में साथ खड़ी अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट सादगीभरे अंदाज में काफी खूबसूरत नजर आईं। फुटबॉलर के वेलकम में शामिल होने के लिए उन्होंने अनंत अंबानी के साथ मैचिंग करते कपड़ों को पहना। कुछ ऐसा था राधिका मर्चेंट का लुक..

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने किया ट्विन

इस ओकेजन के लिए राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने एक दूसरे को ट्विन किया और ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। राधिका मर्चेंट जो अक्सर मिनिमल लुक से इंप्रेस कर लेती हैं। इस बार भी काफी कैजुअल और मिनिमल लुक में नजर आईं। लेकिन उनका सिंपल लुक भी अट्रैक्ट कर रहा था। राधिका ने ब्लैक पैंट और टॉप को इस ओकेजन के लिए चुना। जिसमे टर्टल हाई नेकलाइन फिगर हगिंग टॉप के साथ ब्लैक स्ट्रेट फिट पैंट को चूज किया। जिस पर एंकल कट बना था। और राधिका का ये आउटफिट काफी सिंपल और रिलैक्स फिट नजर आया।

हेयर और मेकअप में दिख गई सादगी

राधिका मर्चेंट ने ब्लैक पैंट और हाई नेकलाइन फिगर हगिंग टॉप के साथ मिनिमम एक्सेसरीज वियर की। कानों में ईयररिंग्स और रिंग के साथ बालों को सेंटर पार्टीशन के साथ खुला छोड़ा गया था। वहीं नो मेकअप मेकअप लुक परफेक्ट था। जिसमे स्टेटमेंट ब्राउन आईब्रो के साथ ड्यूई स्किन और टिंटेड चिक्स शामिल है। वहीं ग्लॉसी पिंक टिंटेड लिपस्टिक का ये शेड राधिका की खूबसूरती इनहैंस करने के लिए काफी दिख रहा।

राधिका मर्चेंट इन ब्लैक आउटफिट

अनंत अंबानी का शाही अंदाज

वहीं दूसरी तरफ अनंत अंबानी ने वाइफ को ट्विन करते हुए ब्लैक शेरवानी सेट को कैरी किया। जिसमे बंदगला जैकेट के साथ मैचिंग पैंट शामिल है। वहीं इस बंदगला की खासियत पैडेड शोल्डर, फुल लेंथ स्लीव के साथ एम्बेलिश्ड बटन शामिल हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।