
कपड़ों की आलमारी से बदबू आ रही तो इस नेचुरल तरीके से महक जाएगी, बनाकर रख दें ये पोटली
Potli to get rid of smell from clothes: पहने हुए कपड़ों को आलमारी में रख दिया है और गंध पूरी आलमारी में भर गई। खासतौर पर बच्चे और बूढ़े जो परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करते, उनके कपड़ों में ऐसा होता है। तो इस पोटली से कपड़ों और आलमारी को नेचुरल तरीके से महकाएं।
कपड़ों में महक चाहिए तो सिंपल सा तरीका है कि परफ्यूम लगा लें। लेकिन काफी सारे लोग परफ्यूम लगाना पसंद नहीं करते। या फिर, उन्हें एलर्जी होती है। ऐसे में अगर पहने हुए कपड़ों को आलमारी में रख दिया जाए तो कपड़ों के साथ ही पूरी आलमारी में गंध भर जाती है। इससे निपटने के लिए आपको बहुत ही सिंपल सी ट्रिक की जरूरत है। जिससे आलमारी से भी गंध चली जाएगी और कपड़ों से भी भीनी खुशबू आएगी। कंटेट क्रिएटर शिप्रा राय ने कपड़ों को नेचुरल तरीके से महकाने का ये कमाल का नुस्खा शेयर किया है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
बस आलमारी में रख दें ये छोटी सी पोटली
पहने हुए कपड़ों से निकलने वाली गंध से पूरी आलमारी भर जाती है। वहीं कपड़े भी अजीब तरीके से महकने लगते हैं। इस गंध को भगाने के लिए बस ये छोटी सी पोटली बनाकर रख दें। पोटली बनाने के लिए एक कॉटन का कपड़ा लें। इसमे कॉटन का एक बॉल रखें और उसमे आधा नींबू निचोड़कर कॉटन बॉल को भिगो लें। साथ में चार से पांच लौंग और आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा रख दें। अब ऊपर से बेबी पाउडर को एक चम्मच छिड़क दें। बस इन सारी चीजों को लपेटकर गांठ लगा दें। अगर कॉटन का कपड़ा नही है तो टिशू पेपर लेकर उसमे कॉटन बॉल में नींबू का रस और बारी चीजों को रख कर रबर बैंड से बांध दें।
बस इसे कपड़ों की आलमारी में रख दें। ऐसा करने से कपड़ों में भीनी-भीनी खूशबू भर जाएगी और आलमारी भी महकेगी।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए काम का है नुस्खा
काफी सारे घरों में बड़े-बूढ़े परफ्यूम लगाना पसंद नहीं करते। वहीं परफ्यूम के केमिकल से बचाने के लिए ज्यादातर लोग बच्चों को भी परफ्यूम नहीं लगाते। ऐसे में कपड़े को महकाने की ये ट्रिक आपके काम आ सकती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




