Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनpriyanka chopra look stunning in black lace dress attach transparent shirt top gives boss vibes for varanasi pramotion
महीन कपडों से तैयार काले रंग की ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा प्रमोशन के लिए हुईं रेडी , क्या आपने देखे फोटोज?

महीन कपडों से तैयार काले रंग की ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा प्रमोशन के लिए हुईं रेडी , क्या आपने देखे फोटोज?

संक्षेप:

Priyanka Chopra Latest Look: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया आई हुई हैं। एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी के प्रमोशन के लिए पहले ही दिन सबका दिल चुराने के बाद अब वो मॉडर्न कपड़ों में अटेंशन ले रहीं। ब्लैक कलर के लैस वाले ड्रेस में देखें प्रियंका का गॉर्जियस अंदाज।

Nov 19, 2025 07:08 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। फिल्म वाराणसी से प्रमोशन के लिए उनका हर दिन गॉर्जियस लुक नजर आ रहा है। पहले ही दिन अपने ब्यूटीफुल व्हाइट हाफ साड़ी वाले देसी लुक से सुर्खियां बटोरने के बाद अब वो वेस्टर्न वियर में चिल करती नजर आ रहीं। प्रमोशनल इवेंट पूरा करते ही गोवा पहुंची प्रियंका ने कई सारी फोटोज फैंस के लिए शेयर की है। लेकिन हमारी निगाह अटकी बॉस वाइब दे रहे इस लुक पर, जिसमे वो काले रंग के खूबसूरत लिबास में तैयार हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झीनी सी शर्ट और लैस वाली स्कर्ट ड्रेस दिख रही अट्रैक्टिव

अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज शेयर की हैं। जिसमे वो ब्लैक कलर के आउटफिट में रेडी हैं। जिसमे ट्रांसपैरेंट फैब्रिक से तैयार शर्ट स्टाइल टॉपवियर के साथ लैस वाली फिटेड स्कर्ट अटैच है। टॉप पर फ्रंट सेंटर में प्लीट्स की डिटेलिंग के साथ लैस लगी है। वहीं कॉलर और महीन फैब्रिक की स्लीव इसे गॉर्जियस लुक दे रही। जबकि लैस से तैयार स्कर्ट काफी क्लासी दिख रही।

प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट लुक

हेयर, मेकअप और एक्ससेरीज है खास

प्रियंका की ये ड्रैस इटैलियन लक्जरी लेबल रॉबर्टो कवाली के कलेक्शन से ली गई है। इस ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लैक पम्प्स और सनग्लासेज मैच किए गए हैं। वहीं ड्यूई बेस और प्लम न्यूड ब्राउन लिप शेड प्रियंका के स्टनिंग लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहे।

प्रियंका चोपड़ा वेकेशन पिक

प्रियंका चोपड़ा का वेकेशन आउटफिट है खूबसूरत

गोवा में फ्रेंड्स के साथ एंज्वॉय कर रहीं प्रियंका ने वेकेशन के लिए ब्यूटीफुल आउटफिट सेलेक्ट किया है। सनशाइन यलो ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ गले में स्लीक नेकपीस और साइड पार्टीशन हेयरबन अट्रैक्टिव दिख रहा है।

प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट लुक

व्हाइट हाफ साड़ी में चुरा लिया था दिल

वहीं इवेंट अटेंड करने के लिए प्रियंका ने हाफ साड़ी लुक से हर किसी की तारीफ बटोरी। स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज और व्हाइट एंड गोल्ड बॉर्डर वाली साड़ी में पीसी का देसी लुक ब्यूटीफुल दिख रहा था। अनामिका खन्ना के कलेक्शन से ली साड़ी को प्रियंका ने अट्रैक्टिव ज्वैलरी पीसेज के साथ पेयर किया था।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।