सबसे सुंदर चाहती हैं अपनी शादी का लहंगा तो चुनते हुए जरूर रखना इन 6 बातों का ध्यान!
Bridal Fashion Tips: हर लड़की चाहती है कि उसका ब्राइडल लहंगा इतना खूबसूरत हो कि हर कोई देखता ही रह जाए। लेकिन लहंगे के ऑप्शन इतने सारे होते हैं कि कन्फ्यूजन होना तय है। कुछ टिप्स इसमें आपकी काफी मदद कर सकती हैं।

अपनी शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस खास दिन के लिए आउटफिट चूज करना बेहद चैलेंजिंग। हर लड़की चाहती है कि उसका ब्राइडल लहंगा इतना खूबसूरत हो कि हर कोई देखता ही रह जाए। लेकिन लहंगे के ऑप्शन इतने सारे होते हैं कि कन्फ्यूजन होना तय है। समझ ही नहीं आता कि अपना ड्रीमी लहंगा आखिर कैसे सिलेक्ट करें। बजट, डिजाइन और कलर जैसी चीजों के अलावा अपना स्टाइल, फिट और भी कई चीजें हैं जो लहंगा लेते हुए ध्यान रखना जरूरी है। जब इतने सारे लहंगे हों और थोड़ी सी कन्फ्यूजन भी तो कुछ टिप्स इसमें आपकी काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
एडवांस में शुरू करें लहंगा ढूंढना
जल्दबाजी में अच्छी शॉपिंग नहीं हो पाती। इसलिए लहंगा आपको शादी से अच्छे-खासे टाइम पहले ही देखना शुरू कर देना चाहिए। ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, ज्यादा टाइम होगा तो आप ज्यादा ऑप्शन एक्सप्लोर कर पाएंगी। कम से कम शादी से 4-6 महीने पहले ही ये काम शुरू कर दें। इससे लहंगे की फिटिंग और कस्टमाइजेशन के लिए भी आराम से टाइम मिल जाएगा।
अपने स्टाइल के मुताबिक चुनें ब्रांड या स्टोर
हर ब्राइड का स्टाइल अलग होता है। किसी को ज्यादा हेवी एंब्रॉयडरी वाले डिजाइन पसंद आते हैं, तो किसी तो मिनिमल लुक्स। ऐसे में आप वो ब्राइडल स्टोर चूज करें, जिनके डिजाइन आपके स्टाइल से मैच खाते हों। आप ऑनलाइन थोड़ी रिसर्च कर के उनके डिजाइन एक्सप्लोर कर सकती हैं। ऐसे में आपको अपना राइट लहंगा ढूंढने में आसानी होगी।
अपनी टोन और टाइम के मुताबिक कलर चुनें
लहंगे का कलर काफी ध्यान से सिलेक्ट करें। आजकल सिर्फ रेड लहंगा ही एक ऑप्शन नहीं है, आप पेस्टल या अलग-अलग शेड्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। दिन की वेडिंग है तो लाइट शेड चुनें, रात की शादी के लिए डीप शेड्स परफेक्ट रहती हैं। सिर्फ ट्रेंड पर ध्यान ना दें, लाइटिंग और अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर अपना परफेक्ट कलर चुनें।
ब्लाउज और सही फिटिंग पर ध्यान दें
लहंगा सिलेक्ट करते वक्त उसके ब्लाउज और फिटिंग पर ज्यादा ध्यान दें। ब्लाउज ऐसा होना चाहिए जो आपके लुक को एन्हांस करे। उसकी नेकलाइन और स्लीव्स पर ध्यान दें। इसके अलावा लहंगे का ट्रायल जरूर करें। पहले पहन कर देख लेंगी तो पता चल जाएगा कि लहंगा कितना कंफर्टेबल है। आप पहन कर सही से मूव कर पा रही हैं या नहीं और एंब्रॉयड्री परेशान करने वाली तो नहीं है।
अपने कंफर्ट के हिसाब से फैब्रिक चुनें
लहंगे का फैब्रिक अपने कंफर्ट के हिसाब से सिलेक्ट करें। अब पूरा दिन आपको लहंगा पहनकर बैठना है, तो फैब्रिक भी ब्रिदेबल होना चाहिए। आप जॉर्जेट, शिफॉन, ऑर्गेंजा, क्रेप जैसे लाइट फैब्रिक चुन सकती हैं। ये कंफर्टेबल भी हैं और इनमें लहंगे का घेर भी काफी अच्छा आता है। वहीं शादी अगर सर्दियों में है तो सिल्क और वेलवेट भी बढ़िया रहेंगे।
ट्रेंड नहीं अपने स्टाइल को महत्व दें
सोशल मीडिया पर कोई ब्राइडल लुक ट्रेंड कर रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपको भी वैसा लहंगा ही लेना है। ट्रेंड आते-जाते रहते हैं इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी पसंद से लहंगा खरीदें। जैसा रंग, स्टाइल आपको खुद पर बेहतर लगता है, उसी तरह के ऑप्शन देखें। आपका लहंगा आपके लिए स्पेशल होना चाहिए, सोशल मीडिया ट्रेंड्स के लिए नहीं।
(All Images Credit: Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



