Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनPersonal Stylist advice Best Party Dresses for Christmas New Year party According to Your Body Shape
क्रिसमस-न्यू ईयर पार्टी में क्या पहनें, कन्फ्यूज हैं? स्टाइलिस्ट से जानें कैसी ड्रेस आप पर सूट होगी!

क्रिसमस-न्यू ईयर पार्टी में क्या पहनें, कन्फ्यूज हैं? स्टाइलिस्ट से जानें कैसी ड्रेस आप पर सूट होगी!

संक्षेप:

न्यू ईयर पार्टी या क्रिसमस सेलिब्रेशन में कैसी ड्रेस पहनें, ये सोचकर कन्फ्यूज हैं, तो ये एक्सपर्ट टिप्स आपके बड़े काम आ सकती हैं। इनकी मदद से आप अपने बॉडी टाइप के हिसाब से परफेक्ट ड्रेस सिलेक्ट कर सकती हैं।

Dec 24, 2025 03:37 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फाइनली 2025 का एंड भी आ गया है और ये टाइम है फुल सेलिब्रेशन का। इस टाइम बैक टू बैक पार्टीज होती हैं, कभी क्रिसमस सेलिब्रेशन तो कभी नए साल का जश्न। कई लोग फ्रेंड्स के साथ प्लान बनाते हैं तो ऑफिसेज में भी जमकर सेलिब्रेशन होता है। अब इस टाइम गर्ल्स एक चीज को ले कर बड़ी कन्फ्यूज रहती हैं, जी हां उनका आउटफिट। समझ ही नहीं आता कि कैसी ड्रेस वियर करें, ताकि पार्टी में सबसे अलग वो ही दिखें। अब कोई ड्रेस ट्रेंड कर रही है, सिर्फ इस वजह से लेना ठीक नहीं है क्योंकि हो सकता है वो आप पर सूट ही ना हो। तो बेहतर ये रहेगा कि आप अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ड्रेस सिलेक्ट करें। पर्सनल स्टाइलिस्ट जैनी गांधी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसी ड्रेस आपके ऊपर सूट होगी। तो चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवरग्लास फिगर

आवरग्लास फिगर पर लगभग हर स्टाइल अच्छा लगता है। हालांकि अगर आप अपनी वेस्ट को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के मुताबिक आप पर रैप ड्रेसेज काफी अच्छी लगेंगीं। इसके अलावा आप फिटेड ड्रेस भी वियर कर सकती हैं, ये काफी स्टाइलिश लुक देंगी।

पीयर शेप बॉडी टाइप

पीयर शेप बॉडी टाइप में नीचे यानी लोअर बॉडी का हिस्सा थोड़ा सा हेवी साइड पर होता है। स्टाइलिस्ट कहती हैं आपको ऐसी ड्रेसेज वियर करनी चाहिए, जो आपके हिप्स को बैलेंस लुक दे सकें। इसके लिए ए लाइन ड्रेसेज और ऑफ शोल्डर स्टाइल्स ट्राई करना बेस्ट ऑप्शन है।

रेक्टेंगल बॉडी टाइप

रेक्टेंगल बॉडी टाइप में अपर बॉडी और लोअर बॉडी लगभग सेम ही साइज में होती हैं, इसलिए इसे स्ट्रेट बॉडी टाइप भी कहा जा सकता है। अगर आपका बॉडी टाइप ऐसा है, तो स्टाइलिस्ट के मुताबिक ऐसी ड्रेस वियर करें, जो आपकी बॉडी में कर्व्स एड करे। आप फिट एंड फ्लेयर और पेप्पलम स्टाइल ड्रेसेज ट्राई कर सकती हैं।

इनवर्टेड ट्राएंगल बॉडी शेप

इनवर्टेड ट्राएंगल बॉडी टाइप में शोल्डर और बस्ट एरिया थोड़ा हेवी साइड पर होता है। जैनी कहती हैं कि ऐसे में आपको वी नेकलाइन वाली ड्रेसेज लेनी चाहिए या फ्लोई स्कर्ट्स और पैंट्स वियर करनी चाहिए। ये आपके शोल्डर को थोड़ा सॉफ्टर लुक देती हैं।

एप्पल बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट ड्रेस

एप्पल बॉडी शेप या राउंड बॉडी शेप में अपर बॉडी ज्यादा हेवी होती है। ऐसे बॉडी टाइप के लिए एम्पायर वेस्ट ड्रेस और सॉफ्ट ड्रेपिंग आपके लिए परफेक्ट रहेगी। ये आपके टॉरसो को थोड़ा इलॉन्गेट लुक देते हैं, जिससे ओवरऑल काफी बैलेंस और स्टाइलिश लुक निकल कर आता है।

ये भी पढ़ें:अभी भी पुराने तरीके से लेती हैं दुपट्टा? तो ये 8 ड्रेप स्टाइल जरूर देख लें!
ये भी पढ़ें:लहंगा-साड़ी से हटकर कुछ खास पहनना है? इस शादी सीजन ये 7 एथनिक आउटफिट ट्राई करें!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।