ट्रेडिशनल लुक को बनाना है एलिगेंट? परिणीति चोपड़ा की साड़ी स्टाइलिंग से लें टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का यह वाइब्रेंट पिंक साड़ी लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल है। जानिए इस लुक से जुड़ी आसान साड़ी स्टाइलिंग टिप्स, जो हर मौके पर काम आएंगी।

परिणीति चोपड़ा का साड़ी लुक

Elegant Saree Styling Tips: बॉलीवुड फैशन में जब भी सादगी और ग्रेस की बात होती है, तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का नाम जरूर लिया जाता है। हाल ही में सामने आया उनका यह वाइब्रेंट पिंक साड़ी लुक एक बार फिर साबित करता है कि सही रंग, क्लासिक ज्वेलरी और मिनिमल स्टाइलिंग मिलकर किसी भी लुक को आइकॉनिक बना सकते हैं।

ट्रेडिशनल साड़ी को उन्होंने जिस ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है, वह हर उम्र की महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है। यह स्टाइल ना तो ओवरडन है और ना ही बहुत सिंपल, बल्कि फेस्टिव और खास मौकों के लिए एकदम सही है। अगर आप भी साड़ी में एलिगेंट, रॉयल और टाइमलेस दिखना चाहती हैं, तो परिणीति चोपड़ा का यह लुक आपके लिए परफेक्ट स्टाइल गाइड बन सकता है।

परिणीति चोपड़ा की स्टाइलिंग डिटेल्स-

1. पिंक साड़ी का सही चुनाव: परिणीति की यह साड़ी ब्राइट पिंक शेड में है, जो हर स्किन टोन पर निखरकर आता है। पिंक रंग फेमिनिन, फ्रेश और फेस्टिव वाइब देता है। अगर आप शादी, पूजा या फैमिली फंक्शन के लिए साड़ी चुन रही हैं, तो इस तरह का वाइब्रेंट पिंक कलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

2. सिंपल ब्लाउज से बैलेंस बनाएं: उन्होंने साड़ी के साथ प्लेन व्हाइट फुल-स्लीव ब्लाउज पहना है। यह कॉन्ट्रास्ट लुक को ओवरड्रेस्ड होने से बचाता है और साड़ी को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाता है। अगर आपकी साड़ी ब्राइट है, तो न्यूट्रल या सॉफ्ट कलर का ब्लाउज जरूर ट्राई करें।

3. स्टेटमेंट ज्वेलरी का सही इस्तेमाल: परिणीति ने हैवी नेकलेस और मैचिंग बैंगल्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने ईयररिंग्स को मिनिमल रखा, ताकि नेकपीस हाइलाइट हो। साड़ी लुक में हमेशा एक ही स्टेटमेंट पीस चुनें।

4. हेयर और मेकअप रखें नेचुरल: स्लीक पोनीटेल और सॉफ्ट मेकअप इस लुक की खासियत है। न्यूड लिप्स, डिफाइंड आईज और ग्लोइंग स्किन साड़ी के रंग को और उभारती है। हैवी साड़ी के साथ हमेशा नेचुरल मेकअप ज्यादा एलिगेंट लगता है।

5. किस मौके पर अपनाएं यह लुक: यह साड़ी लुक शादी के फंक्शन, फेस्टिव पूजा, रिसेप्शन या खास पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप ग्रेसफुल और टाइमलेस दिखना चाहती हैं, तो यह स्टाइल जरूर अपनाएं।

6. क्यों है यह लुक खास: परिणीति चोपड़ा का यह लुक बताता है कि फैशन में ट्रेंड से ज्यादा बैलेंस जरूरी है। सही रंग, सिंपल सिलुएट और क्लासिक एक्सेसरीज किसी भी साड़ी लुक को रॉयल बना सकती हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनसाड़ी में रॉयल और ग्रेसफुल लुक कैसे पाएं? सीखें परिणीति चोपड़ा से!