शादी का लहंगा रखे-रखे टाइट हो गया है? टेलर से बनवा लें ये आउटफिट, बजट में तैयार होगी महंगी ड्रेस!
Fashion Tips: अगर आपका ब्राइडल लहंगा भी बहुत टाइट हो गया है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि इसे दोबारा कैसे रीयूज करें तो चलिए कुछ तरीके देख लेते हैं। इस तरह आप अपने पुराने और टाइट लहंगे को ट्रेंडी तारीख से वियर कर पाएंगी।

अपनी शादी का लहंगा हर लड़की बड़े शौक से खरीदती है। अब जाहिर है ये काफी महंगा और भरी-भरकम होता है लेकिन एक बार पहनने के बाद इसे पहनने का मौका ही नहीं आता। शादी की शुरुआत में तो फिर भी किसी खास फंक्शन या करवाचौथ जैसे फेस्टिवल पर ये पहन लिया जाता है। लेकिन अगर शादी को काफी साल हो गए हैं तो लहंगा अलमारी में ही धूल खाता रहता है। अमूमन ये रखे-रखे टाइट हो जाता है और कई बार तो इसमें इतना मार्जिन ही नहीं होता कि खुलवाकर लूज किया जा सके। अगर आपका ब्राइडल लहंगा भी बहुत टाइट हो गया है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि इसे दोबारा कैसे रीयूज करें तो चलिए कुछ तरीके देख लेते हैं। इस तरह आप अपने पुराने और टाइट लहंगे को ट्रेंडी तारीख से वियर कर पाएंगी।
लहंगे से बनवाएं फ्लेयर्ड कुर्ती
लहंगा टाइट हो गया है तो आप इससे फ्लेयर्ड कुर्ती बनवा सकती हैं। इसके लिए लहंगे को दोनों साइड से कटवा लें, इससे दो पल्ले बन जाएंगे। लहंगे की लाइनिंग और कैन-कैन भी रिमूव करा दें। अब कोई भी ब्लाउज लें जो आपके लहंगे से मैच करता हो और इन दोनों पल्लों को उसके आगे और पीछे अटैच करा लें। आपकी एक सुंदर सी हेवी फ्लेयर्ड कुर्ती तैयार हो जाएगी, जिसे आप अपने मनपसंद बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं।
कलियों वाला प्लाजो बनवा सकती हैं
लहंगा टाइट हो जाए तो इससे आप कलियों वाला प्लाजो बनवाकर अपने लिए एक कॉर्ड सेट रेडी करा सकती हैं। लहंगे को पूरी तरह खुलवाकर कलीदार प्लाजो आसानी से बन जाएगा। अगर लहंगा हिप साइड से ज्यादा ही टाइट है तो हो सकता है कलीदार प्लाजो भी ना बनें। इसके लिए लहंगे से मैच एक प्लेन कपड़ा लें। एक कली लहंगे की बनवाएं और एक कली प्लेन कपड़े की, आपका घेरदार हेवी प्लाजो बनकर रेडी हो जाएगा।
मल्टीकलर लहंगा बनवाएं
आजकल मल्टीकलर लहंगा काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप अपने पुराने और टाइट ब्राइडल लहंगे से एक नया मल्टीकलर लहंगा बनवा सकती हैं। इसके लिए कंट्रास्ट में कोई फैब्रिक ले लें। अब एक कली आपके लहंगे की आएगी और दूसरी कली इस नए फैब्रिक की। इससे आपका एक नया मल्टीकलर लहंगा तैयार हो जाएगा।
लहंगे को जैकेट में कन्वर्ट करें
अपने ब्राइडल लहंगे को आप जैकेट में भी कन्वर्ट कर सकती हैं। काफी स्टाइलिश सा आउटफिट रेडी हो जाएगा। जैकेट को आप फ्लेयर्ड स्कर्ट, प्लाजो या क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं। अगर आपको फ्लेयर्ड लुक नहीं चाहिए तो पैनल जैकेट भी बनवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा क्लासी लुक देती है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



