मम्मी की पुरानी बनारसी साड़ी से बन जाएंगी 4 नई ड्रेसेस, भूमि पेडनेकर की जैकेट से लें फैशन टिप्स
Old Banarasi Saree Reuse Ideas: बनारसी साड़ी हर महिला की अलमारी में होती है, जिसे वह खास फंक्शन या शादी में पहनने के लिए सहेज कर रखती हैं। कई बार ये साड़ियां रखे-रखे खराब होने लगती है, ऐसे में आप साड़ियों से ट्रेंडी आउटफिट्स डिजाइन करवा सकती हैं। आज साड़ी को फैशन में रियूज करने के 4 तरीके जानिए।

Old Banarasi Saree Reuse Ideas: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हुसैन रेहर के नरगिस कलेक्शन से लिया गया कैंडी एप्पल रेड कलर का बनारसी जमावार पहना हुआ है। बनारसी जैसे पारंपरिक कपड़े को उन्होंने मॉडर्न जैकेट के रूप में बदल दिया। भूमि की ये खूबसूरत जैकेट बड़े बटन और परफेक्ट कटिंग के साथ खूबसूरत दिख रही है। साथ ही इस पर बनी बारीक पेसली डिजाइन इसकी शिल्पकला को और खूबसूरत बना रही है। ऐसा लग रहा है जैसे भूमि ने बनारसी साड़ी को रियूज करते हुए ट्रेंडी जैकेट बनवा ली है। वैसे तो हर महिला की अलमारी में बनारसी साड़ी जरूर होती है और खास शादी-फंक्शन में इसे निकाला जाता है। तो वहीं कुछ साड़ियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें मम्मी लोग बिल्कुल पहनना बंद कर देती हैं और फिर वह अलमारी में हमेशा बंद ही रहती हैं। अगर मम्मी या फिर आपके पास कुछ बनारसी साड़ियां पड़ी हुई हैं, जिन्हें अब आप पहनना नहीं चाहती तो उनसे 4 खूबसूरत आउटफिट्स तैयार करवा सकती हैं। चलिए आपको इन ड्रेसेस के डिजाइन दिखाते हैं।
पुरानी बनारसी साड़ी को दें नया लुक
बनारसी साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प और विरासत का खास हिस्सा भी है। कई बार शादी-फंक्शन में पहनने के बाद ये बनारसी साड़ियां अलमारी में ही बंद रह जाती हैं और फिर इनकी चमक खो जाती है। अगर आपकी अलमारी या बक्से में बनारसी साड़ियां पड़ी हुई हैं, तो उन्हें निकालकर ट्रेंडी आउटफिट्स बनवाकर पहन सकती हैं। यहां जानिए बनारसी साड़ी को फैशन में रियूज करने के 4 तरीके।
1- स्ट्रेट लॉन्ग जैकेट
अगर आप अंदर सिंपल या क्रॉप टॉप पहनकर ऊपर से बनारसी लॉन्ग स्ट्रेट जैकेट पहनेंगी, तो ये बेहद आकर्षक लगेगा। बनारसी साड़ी लंबी होती है और अंदर अस्तर लगवाकर जैकेट बनाई जा सकती है। अगर लंबी जैकेट नहीं बन पा रही है, तो छोटी यानी वेस्ट लेंथ तक उसे सिलवाएं। फिर आप जींस-पैंट और क्रॉप टॉप के साथ उसे स्टाइल कर सकती हैं।
3- लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक
लॉन्ग स्कर्ट का फैशन कभी नहीं जाता और अब साटिन प्लेन शर्ट के साथ लॉन्ग स्कर्ट पहनने का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी लॉन्ग स्कर्ट पहनने की शौकीन हैं, तो बनारसी स्कर्ट पहनें। बनारसी साड़ी को कटवाकर खूबसूरत लॉन्ग या फिर शॉर्ट स्कर्ट बन जाएगी, जिसे आप प्लेन टॉप के साथ स्टाइल करें।
3- बनारसी सूट का ट्रेंड
बनारसी सूट पहनने का ट्रेंड भी इन दिनों खूब चल रहा है। आप प्लाजो और सूट बनारसी साड़ी से सिलवा सकती हैं। बनारसी सूट बिना दुपट्टे के भी स्टाइल कर सकती हैं। स्ट्रेट सूट नहीं पहनती हैं तो शॉर्ट कुर्ती बनवाकर पहनें।
4- को-ऑर्ड सेट
फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से चलना पसंद करती हैं, तो बनारसी साड़ी से खूबसूरत डिजाइनर को-ऑर्ड सेट बनवा लें। को-ऑर्ड सेट में पूरी बनारसी साड़ी का यूज हो जाएगा और ये पहनने पर अच्छा भी लगेगा। आप किसी पार्टी या खास फंक्शन में इसे कैरी कर सकती हैं। ये ट्रेंडी और हैवी लुक देगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


