डस्की स्किन टोन पर भी खिलेगा पेस्टल कलर, बस ये 2 ट्रिक जरूर फॉलो करें
Style Tips: सांवली स्किन टोन की मालकिन है और हमेशा डार्क कलर के कपड़ों को ही पहनती है और खुद को शीशे में देखकर बोर हो चुकी हैं। तो आज से ये ट्रिक फॉलो करें और अपने वॉर्डरोब में इन हल्के पेस्टल कलर को ऐड करें। बस ये 2 स्टाइल ट्रिक दिखाएगी खूबसूरत।

सांवली-सलोनी सूरत रियलिटी में ज्यादा अट्रैक्टिव होती है। बस ये बात उन लड़कियों को नहीं पता जो इस डस्की स्किन टोन की मालकिन है। और अपनी छोटी सी नादानी से वो अपने खूबसूरत चार्म को खो देती हैं। अगर आपकी सूरत सांवली है और हमेशा आप डार्क कलर के कपड़ों को भी पहनती हैं तो आज से ही ये काम बंद कर दें। सही तरीके से स्टाइल किया तो पेस्टल कलर भी आपकी रंगत को निखार देगा। बस ये 2 स्टाइल ट्रिक को हमेशा फॉलो करें।
क्यों नहीं जंचता पेस्टल कलर
काफी सारी सांवली स्किन टोन की लड़कियों को लगता है कि चूंकि उनका रंग गहरा है तो हल्का कलर पहनने पर उनकी स्किन और भी ज्यादा गहरी रंग की दिखेगी। जबकि पहनने के तरीके को बदल दिया जाए तो यहीं पेस्टल कलर आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा।
बस जब भी पेस्टल कलर पहनें तो इन 2 छोटी स्टाइल टिप्स को जरूर फॉलो करें
लगाएं डार्क लिपस्टिक
जब भी हल्के रंग के यानि पेस्टल कलर के कपड़ों को पहनें तो उसके साथ डार्क यानी डीप कलर के लिपस्टिक शेड्स को लगाएं। ये गहरे रंग के लिपस्टिक के शेड आपके चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइटनेस लाने में मदद करेंगे। जिससे आपका चेहरा हल्के रंग पहनने के बाद भी खिला-खिला ही नजर आएगा। डीप मरून, मॉव, ब्रिक रेड, क्लासिक ब्राउन, रॉयल डीप पिंक जैसे कलर को चूज करना है।
कलर रिफ्लेक्शन ट्रिक
अपने पेस्टल कलर के आउटफिट में एक दो ब्राइट कलर के एलिमेंट ऐड करें। उदाहरण के लिए ऐसे समझें कि आपने कोई सूट सेट या शरारा सेट पेस्टल ग्रीन कलर का लिया है तो उसके साथ मैचिंग कलर के दुपट्टे की बजाय आप ऑरेंज, पिंक जैसे ब्राइट कलर के दुपट्टे को ऐड करें। इससे आपके आउटफिट में एकदम से जान आ जाएगी। ठीक यहीं काम आप पेस्टल साड़ी के साथ भी कर सकती हैं। पेस्टल साड़ी है तो साथ में अपोजिट कलर के ब्राइट कलर ब्लाउज को पेयर करके पहनें। इससे आपका चेहरा खिल जाएगा और वहीं पेस्टल कलर जो पहले डल दिख रहा था वो खिला-खिला दिखने लगेगा।
जब भी किसी लाइट, पेस्टल या हल्के रंग के कपड़ों को पहनना हो तो अपर बॉडी पार्ट में किसी ब्राइट या डार्क कलर के कपड़े के एलिमेंट को ऐड कर दें। ऐसा करने से चेहरे पर इंस्टेंटली उस ब्राइट कलर का रिफ्लेक्शन नजर आने लगेगा और चेहरा चमक उठेगा। वहीं पेस्टल कलर जो पहले फीका दिख रहा था वो खूबसूरत नजर आएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


