तीज स्पेशल: साड़ी-सूट के साथ कौन से रंग की बिंदी कब लगाएं? मैचिंग ना मिले तो करें ये 1 काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार होता है कि सूट-साड़ी के साथ कौन सी बिंदी लगाएं, समझ ही नहीं आता। वहीं कई बार आउटफिट के मैचिंग की बिंदी होती ही नहीं है। ऐसे में ये फैशन गाइड आपके बड़े काम की होने वाली है।

Bindi Fashion Hacks
बिंदी फैशन हैक

हरियाली तीज आने वाली है और साथ ही रक्षाबंधन जैसे कई त्यौहार भी। ऐसे में महिलाओं का सजना-संवरना खूब लगा रहता है। त्योहारों पर तो आमतौर पर सूट साड़ी या लहंगे जैसे एथनिक लुक ही महिलाएं पसंद करती हैं और इस लुक को और भी खास बनाती है बिंदी। आउटफिट से मैचिंग की बिंदी हो, तो चेहरे का ग्लो अलग ही दिखाई पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मैचिंग की बिंदी मिलती नहीं है। खासकर अचानक से कोई भी साड़ी-सूट पहनकर कहीं जाना पड़ जाए तो कई बार पास में उस कलर की बिंदी होती ही नहीं है। ऐसे में कोई और रंग लगाकर जान पड़ता है, जो बिल्कुल भी आउटफिट के साथ मैच नहीं होता। ऐसे में आप ये कमाल के फैशन हैक ट्राई कर सकती हैं।

मैचिंग बिंदी ना हो, तो करें ये छोटा सा काम

कहीं जा रही हों और सूट साड़ी के मैचिंग की बिंदी ना मिले, तो ये छोटा सा हैक फॉलो करें। इसके लिए आपको बस अपनी रंग-बिरंगी आई शैडो पैलेट निकालनी है। अब कोई भी अपने मनपसंद साइज की प्लेन बिंदी लें और उसपर थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे या वैसलीन लगा दें। अब एक पतले ब्रश या ईयरबड पर आउटफिट के मैचिंग कलर की आई शैडो लगाएं और उसे बिंदी पर अप्लाई कर दें। आपकी बिंदी उसी कलर की हो जाएगी, जिस रंग की आई शैडो आपने उसपर अप्लाई की है।

टिप - अगर आपके पास कोई भी प्लेन बिंदी ना हो, तब भी मैचिंग बिंदी लगा सकती हैं। इसके लिए ईयरबड पर थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे लगाकर अपने माथे पर लगाएं, जहां बिंदी लगानी है। अब उसपर आई शैडो लगा लें, हो गई बिंदी तैयार।

लिपस्टिक से भी बना सकती हैं मैचिंग बिंदी

अगर आपके पास अपने सूट-साड़ी से मैचिंग कलर की लिपस्टिक है, तो उससे भी आप बिंदी बना सकती हैं। इसके लिए किसी भी प्लेन बिंदी पर पतले ब्रश या ईयरबड की मदद से लिपस्टिक अप्लाई कर लें। आपकी मैचिंग बिंदी बनकर तैयार हो जाएगी। लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे बिंदी पर लगा लेंगी, तो उससे ये लिपस्टिक जल्दी हटेगी नहीं।

किस आउटफिट के साथ किस रंग की बिंदी मैच करें?

जरूरी नहीं है कि आप हर बार आउटफिट के रंग के साथ मैच कर के ही बिंदी वियर करें। कई बार कॉन्ट्रास्ट रंग में या किसी और रंग की बिंदी आउटफिट के साथ ज्यादा सुंदर लगती है, मैचिंग के बजाए। अब किस रंग के साथ आप कौन सी बिंदी मैच कर सकती हैं, इस गाइड में देखकर पता करें।

  • लाल बिंदी - रेड बिंदी सफेद, ब्लैक या हरे रंग के आउटफिट के साथ काफी ज्यादा खिलकर आती है।
  • हरी बिंदी - हरे रंग की बिंदी लाल, पीले या सफेद आउटफिट के साथ बेस्ट रहती है।
  • फिरोजी बिंदी- फिरोजी बिंदी सफेद, काले और बेबी पिंक सूट-साड़ी के साथ ज्यादा सुंदर लगती है।
  • पिंक बिंदी- पिंक बिंदी लैवेंडर, आसमानी और हरे रंग के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
  • ऑरेंज बिंदी - क्रीम, बेज या येलो आउटफिट के साथ।
  • सिल्वर बिंदी- नेवी ब्लू, ब्लैक और सिल्वर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
  • गोल्डन बिंदी - ब्लैक, मैरून और ग्रीन आउटफिट के साथ लगाएं।
  • पर्ल बिंदी - पर्ल बिंदी हर पेस्टल शेड के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनसाड़ी-सूट के साथ कौन से रंग की बिंदी कब लगाएं? मैचिंग ना मिले तो करें ये 1 काम