
नीता अंबानी ने लक्जरी ब्रांड के पर्स पर जड़वा लिया डायमंड से ये खास नाम, जान लें डिटेल
Nita Ambani At WPL 2026: नीता अंबानी वुमंस प्रीमियर लीग 2026 के नीलामी के लिए वुमन इंडियन क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर के साथ पहुंची थीं। जहां पर उनके हाथ में सबसे यूनिक हर्मीस बर्किन का बैग था। जिस पर लिखे बड़े अक्षर बेहद खास थे। जान लें बैग की पूरी डिटेल।
नीता अंबानी का फैशन बेहद हाई और लक्जरी होता है। वैसे तो उनकी ज्वैलरी की तरह ही हैंडबैग भी बेहद कीमती होते हैं। लेकिन इस बार मिसेज अंबानी के बैग की कीमत कई मायनों में ज्यादा है। वुमंस प्रीमियर लीग 2026( WPL 2026) में टीम प्लेयर की नीलामी के लिए वुमन क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर के साथ पहुंची नीता अंबानी पूरी तरह से फार्मल लुक में रेडी थीं। लेकिन उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके हैंडबैग ने बटोर ली है। जिस पर डायमंड की मदद से जड़े नाम बेहद खास है।
नीता अंबानी के हैंडबैग पर लिखा था AKPV
नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए फ्रेंच लक्जरी हर्मीस बर्किन का रेयर हैंडबैग कैरी किया था। जिस पर बड़े कैपिटल अक्षरों में AKPV लिखा था। अंग्रेजी के ये बड़े अक्षरों को ब्राजीलियन पराइबा पत्थरों और डायमंड से तैयार किया गया है। जो 18 कैरेट गोल्ड में फिक्स किए गए हैं। इतने कीमती पत्थरों के जड़े होने की वजह से ये हैंडबैग दुनिया के गिने-जुने खास हैंडबैग की लिस्ट में शामिल हो गया है।
क्या है AKPV का मतलब
नीता अंबानी अपनी फैमिली और रस्मों को निभाने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनका ये लुक भी पूरी तरह से फैमिली प्रेम को दिखाता है। दरअसल, AKPV उनके नाती-पोते आदिया, कृष्णा, पृथ्वी और वेदा के नाम के स्टार्टिंग लेटर्स हैं। जिन्होंने अपने हैंडबैग पर कीमती पत्थरों और हीरों से जड़वाया है। ऐसे में नीता अंबानी का ये हैंडबैग जमकर वायरल हो रहा है। नीता अंबानी के इस बैग को आशना मेहता ने स्टाइल किया है। जो लक्जरी ब्रैंड के हैंडबैग्स पर ज्वैलरी को स्टाइल करने के लिए फेमस हैं। बता दें कि नीता अंबानी की स्टाइल के अलावा ये ऑक्शन काफी एनर्जी वाला था। फ्रेंचाइजी टीम के बीच सबसे टैलेंटेड इंडियन वुमन क्रिकेट प्लेयर्स को लेने की होड़ लगी हुई थी।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




