Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनnita ambani wore rare paraiba nacklace for shloka mehta mother birthday party know facts about this precious stone
हीरे से भी ज्यादा कीमती स्टोन वाला नेकलेस पहनकर पहुंची नीता अंबानी, कीमत का अंदाजा लगाना है मुश्किल

हीरे से भी ज्यादा कीमती स्टोन वाला नेकलेस पहनकर पहुंची नीता अंबानी, कीमत का अंदाजा लगाना है मुश्किल

संक्षेप:

Nita Ambani Rare Paraiba Necklace: नीता अंबानी ने बड़ी बहू श्लोका मेहता की मां के बर्थडे पार्टी में बेहद दुर्लभ माने जाने वाले ब्राजीलियन पराइबा स्टोन से जड़े नेकलेस को पहना। जिसकी खासियत सुनने वाले को हैरान कर रही है और इसकी कीमत का अंदाजा भी लोग नहीं लगा पा रहे।

Dec 24, 2025 05:11 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नीता अंबानी की शानो-शौकत और राजसी ठाट किसी महारानी से कम नहीं होते। ये बात उनके कपड़ों के साथ ज्वैलरी से भी समझ आ जाती है। बड़ी बहू श्लोका मेहता की मां मोना मेहता के 60वें जन्मदिन के मौके पर रेडी नीता अंबानी का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वजह है गले में पहना नेकलेस, जिसमे लगा पत्थर दुनिया के सबसे अनमोल और कीमती पत्थरों में से एक है। जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। तो चलिए जान लें आखिर क्यों हो रही नीता अंबानी के इस नेकलेस की चर्चा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुर्लभ पत्थर से जड़ा नेकलेस पहकर हुईं रेडी

नीता अंबानी ने बर्थ डे पार्टी के लिए बेहद कीमती और दुर्लभ पत्थर ब्राजीलियन पराइबा टूरमलिन जड़े पत्थर को पहना था ये पत्थर बेहद दुर्लभ है और दुनिया में बहुत कम मात्रा में उपलब्ध है। इस पत्थर में खास इलेक्ट्रिक ब्लू एंड ग्रीन कलर की स्पार्कलिंग चमक थी। बता दें कि ये पत्थर अपने खास नियॉन ग्रीन एंड ब्लू कलर के लिए जाने जाते हैं और इनका ये कलर पत्थर में कॉपर की मात्रा के कारण होता है। इस पत्थर का नाम ब्राजीलियन पराइबा इसलिए भी बोला जाता है क्योंकि ये ब्राजील के पराइबा इलाके में मिलता है। सबसे खास बात कि ये डायमंड से भी ज्यादा कीमती और महंगे होते हैं। ज्वैलरी इंफ्लूएंसर जूलिया के मुताबिक नीता अंबानी का ये ब्राजीलियन पराइबा टूरमलिन लगभग 20 कैरेट का होगा। जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

ईयररिंग्स और रिंग्स भी थी बेहद खास

नीता अंबानी के लुक में केवल नेकलेस ही नहीं बल्कि नेकलेस के साथ मैचिंग रिंग और ईयररिंग्स भी बेहद खास थी। पियर शेप की रिंग के साथ कानों में पहनी ओवर और कुशन कट डायमंड की ईयररिंग भी बेहद खास थी। जिसे खास तरह से डिजाइन किया गया था जिससे कि ईयरलोब पर हीरों के वजन का प्रेशर ना पड़े।

नीता अंबानी का पराइबा नेकलेस

साड़ी का प्रिंट भी था खास

दुर्लभ हीरे से भी ज्यादा कीमती पत्थर जड़े नेकलेस को मैच करने के लिए नीता अंबानी ने खास प्रिंट पैटर्न की साड़ी को चुना है। सिल्क शिफॉन फैब्रिक की साड़ी के क्रीम बेस पर ऑलिव ग्रीन कलर के फ्लोरल स्विर्ल शेप पैटर्न बने थे। जिसे नीता अंबानी ने सिंपली ओपन पल्लू में ड्रैप किया था। वहीं शार्ट स्लीव लेंथ वाले ब्लाउज को वियर किया है।

हेयरस्टाइल, मेकअप सबकुछ था खास

वहीं बात करे हेयरस्टाइल की को बालों को साइड पार्टिंग में ओपन रखा गया था। जिस पर सॉफ्ट ब्लो कर्ल खूबसूरत दिख रहे थे। वहीं ,स्टेटमेंट आईब्रो, लाइट ब्राउन आईशैडो, ब्लश टिंटेड चिक्स, बीमिंग हाईलाइटर और ग्लॉसी ब्राउन लिप शेड के साथ नीता अंबानी के मेकअप को कंप्लीट किया गया था। उनका ये मेकअप वाला लुक नेचुरली ब्यूटी को इनहैंस कर रहा है।

नीता अंबानी का पराइबा नेकलेस

पहले भी पहन चुकी हैं पराइबा

बता दें कि नीता अंबानी इससे पहले भी रेयर पराइबा पत्थर से सजे नेकलेस को पहनकर रेडी हो चुकी है। जिसमे फ्लावर शेप डिजाइन के साथ हार्ट शेप के डायमंड लगे थे। उस बार भी नीता अंबानी की साड़ी से ज्यादा चर्चा उनके कीमती हार की हो रही थी।

पराइबा की खासियत

मार्क हैनरी ज्वैलरी के ब्लॉग में साफतौर पर लिखा है कि अगर किसी को पैराइबा का कोई ऐसा टूमलाइन मिल जाए जो टूटा-फूटा न हो और जिसका आकार 5 ग्राम से अधिक हो, तो समझिए आपने सचमुच खजाना पा लिया है! ये रत्न जाहिर तौर पर छोटे टुकड़ों से कहीं अधिक महंगे होते हैं । और, हर रत्न की कीमत उसके शेप, कलर, साइज पर निर्भर होती है।

ये भी पढ़ें:इन मंत्रों से सजी थी नीता अंबानी की साड़ी, ज्वैलरी भी थी बेहद खास
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।