Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनnita ambani stuns in jamawar kashmiri fabric saree pair with rare golconda diamond necklace for shiv mandir inauguration
नीता अंबानी का सादगीभरा अंदाज! कश्मीरी फैब्रिक वाली साड़ी में लग रहीं खूबसूरत

नीता अंबानी का सादगीभरा अंदाज! कश्मीरी फैब्रिक वाली साड़ी में लग रहीं खूबसूरत

संक्षेप:

Nita Ambani Look: अंबानी फैमिली ने बीते दिनों गिर में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। पूजा में शामिल नीता अंबानी का लुक सामने आया। जिसमे वो तरुण ताहिलियानी की डिजाइन की हुई ब्यूटीफुल जामेवार साड़ी में रेडी हैं।

Nov 22, 2025 12:16 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नीता अंबानी अपने साड़ियों और उन्हें कैरी करने के अंदाज की वजह से अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। फिर वो चाहे घर का छोटा सा फंक्शन ही क्यों ना हो। बीते दिनों गिर में बने शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नीता अंबानी बिल्कुल सादगीभरे अंदाज में रेडी हुईं। लेकिन यहां भी उनका साड़ी और गहनों का अंदाज हर किसी को इंप्रेस करने के लिए काफी था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीता अंबानी का साड़ी निकली बेहद खास

नीता अंबानी ने मंदिर की पूजा के लिए बेहद खास साड़ी को पहना। जिसका कनेक्शन कश्मीर से जुड़ा हुआ है। दरअसल, नीता अंबानी ने शेडेड जामेवार साड़ी को पहना। जिसे सिल्क और पश्मीना फैब्रिक को मिलाकर तैयार किया गया है। इस साड़ी पर ब्यूटीफुली कशीदा एंब्रायडरी की गई है। जो जम्मू एंड कश्मीर की पुरानी ट्रेडिशनल कामगारी में से एक है। जामेवार साड़ी को मुगल काल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था। जो इस साड़ी को बिल्कुल हटके बनाता है। ऐसी साड़ी में नीता अंबानी का लुक फैशन के मामले में बेहद स्पेशल है।

साड़ी को स्टाइल करने का तरीका है खास

नीता अंबानी ने साड़ी को सिंपल लुक देने के लिए ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप किया है और साथ में चोली पैटर्न ब्लाउज को पेयर किया गया है।

लुक की बात करें तो नीता अंबानी ने ब्यूटीफुल साड़ी को पेयर करने के लिए लाइट डिजाइन नेकलेस को कैरी किया है। लेकिन इसे मामूली समझने की भूल ना करें। मिसेज अंबानी के टू लेयर नेकलेस में गोलकुंडा डायमंड को जड़ा गया है। जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग और लाल चूड़ियां सादगीभरे लुक को परफेक्ट मास्टरपीस बना रहा है।

मिनिमम मेकअप से बन गई बात

शिमरी आईशैडो, सॉफ्ट स्मज आईलाइन, हल्का सा काजल, मस्कारा कोटेड आईलैशेज, डिफाइंड आईब्रो और चिक पर लाइट शेड ब्लश, न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ माथे पर बिंदी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।