Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनnita ambani looks pure royal in pearl necklace with pastel saree for Global Peace Honours ceremony
चमकीले पत्थर छोड़ मोतियों के हार संग साड़ी पहनकर तैयार हुईं नीता अंबानी, देखें रॉयल लुक

चमकीले पत्थर छोड़ मोतियों के हार संग साड़ी पहनकर तैयार हुईं नीता अंबानी, देखें रॉयल लुक

संक्षेप:

Nita Amabni pearl look: नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसकी डिटेल काफी दिलचस्प है। इस बार महंगे हीरों और एमरॉल्ड को छोड़ नीता अंबानी ने मोतियों पर प्यार लुटाया है। साड़ी के साथ गले में लेयर वाले मोतियों की माला रीगल लुक दे रही है।

Nov 23, 2025 06:42 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नीता अंबानी जिस भी इवेंट में पहुंचती है। अपने महारानी लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। बीती रात हुए इवेंट में पहुंची नीता अंबानी का रॉयल लुक सामने आया है। जिसमे वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। चमकीले हीरे और एमरॉल्ड का मोह छोड़ इस बार नीता अंबानी ने मोतियों के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। पेस्टल कलर की साड़ी में उनका ग्रेसफुल लुक इंप्रेस कर रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेस्टल साड़ी में लगीं लाजवाब

नीता अंबानी ने इवेंट के लिए ब्यूटीफुल बीज कलर की पेस्टल साड़ी को चुना था। जिसे अबु जानी संदीप खोसला ने खास नीता अंबानी के लिए बनाकर तैयार किया है। इस कस्टममेड साड़ी पर फुलवारी हैंड एंब्रायडरी की गई है। जिसमे रेशम और जरदोजी के धागों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं साड़ी के बॉर्डर मोतियों को अटैच कर रेडी किया गया है और बॉर्डर पर शेवरॉन डिजाइन उकेरी गयी है।। वहीं बात करें ब्लाउज की तो डबल लेयर वाले ब्लाउज में भी मोतियों का पूरा वर्क है। जो इसे शाही अंदाज दे रहा है और साड़ी के साथ मैच कर रहा। हाफ स्लीव और जीरो नेकलाइन वाले ब्लाउज में नीता अंबानी का लुक क्लासी है।

नीता अंबानी लुक

ज्वैलरी और मेकअप है खास

बीज शेड की साड़ी के साथ तीन लेयर वाले पर्ल नेकलेस को पेयर किया गया है। वहीं कानों में राउंड शेप ईयरिंग ब्यूटीफुल दिख रही। साथ में मोतियों वाले कंगन को भी वियर किया गया है। जबकि ब्राइट मेकअप पेस्टल साड़ी के लुक को खास बना रहा। डीप रेड ब्राउन ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ माथे पर गोल रेड बिंदी और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ काजल क्लैड आई मेकअप ब्यूटीफुल दिख रहा। इस साड़ी को लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए बालों में गजरे को अटैच किया गया है और ये लुक पूरी तरह से ब्यूटीफुल नजर आ रहा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।